फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: कौन हैं भारतीय मूल के जज अरुण सुब्रमण्यन, जो मशहूर रैपर सीन कॉम्ब्स के मामले पर करेंगे सुनवाई

Fri, 11 Oct 2024 10:46 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

रैपर की कानूनी टीम ने उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ अपील दायर की है। अपील में तर्क दिया गया है कि रैपर के खिलाफ आरोप काफी हद तक अटकलों पर आधारित थे। 
विज्ञापन
जज अरुण सुब्रमण्यन और सीन कॉम्ब्स - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल के जज अरुण सुब्रमण्यन ने आधिकारिक तौर पर रैपर सीन डिडी कॉम्ब्स के मामले को अपने हाथ में ले लिया है। रैपर सीन डिडी कॉम्ब्स पर यौन तस्करी, यौन उत्पीड़न और मारपीट जैसे गंभीर आरोप हैं। 10 अक्तूबर को जज अरुण सुब्रमण्यन ने सीन कॉम्ब्स के मामले को संघीय यौन अपराध ट्रायल के लिए 5 मई 2025 को सूचीबद्ध किया है। यह आदेश ऐसे वक्त सामने आया है, जब रैपर की कानूनी टीम ने उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ अपील दायर की है। अपील में तर्क दिया गया है कि रैपर के खिलाफ आरोप काफी हद तक अटकलों पर आधारित थे। 
विज्ञापन


कौन हैं अरुण सुब्रमण्यन?
अरुण सुब्रमण्यन का पूरा नाम अरुण श्रीनिवास सुब्रमण्यन है, जिन्हें मार्च 2023 में अमेरिकी सीनेट द्वारा न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के जिला न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। वे इस बेंच पर सेवा देने वाले पहले दक्षिण एशियाई बन गए। उनके नामांकन को 58-37 मतों से मंजूरी दी गई। साल 1979 में पिट्सबर्ग में भारतीय आप्रवासी माता-पिता के घर जन्मे अरुण सुब्रमण्यन ने कोलंबिया लॉ स्कूल से ज्यूरिस डॉक्टर की उपाधि प्राप्त करने से पहले केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस और अंग्रेजी में बीए किया। उन्होंने कोलंबिया लॉ रिव्यू के कार्यकारी लेख संपादक के रूप में काम किया। 

सुब्रमण्यन ने अपने करियर की शुरुआत यू.एस. कोर्ट ऑफ अपील्स फॉर द सेकेंड सर्किट में जज डेनिस जैकब्स के लिए लॉ क्लर्क के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले में जज जेरार्ड ई. लिंच के लिए काम किया और सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस रूथ बेडर गिन्सबर्ग के लिए क्लर्क के तौर पर काम किया। 2007 से 2023 तक, वह न्यूयॉर्क शहर में प्रसिद्ध लॉ फर्म सुसमैन गॉडफ्रे एलएलसी में भागीदार थे, जो वाणिज्यिक और दिवालियापन कानून से जुड़े मामलों को देखती थी।
विज्ञापन


वह वर्तमान में अमेरिकी रैपर सीन 'डिडी' कॉम्ब्स के मामले पर सुनवाई कर रहे हैं, जिसके चलते वह चर्चा में आ गए हैं। रैपर पर कई गंभीर आरोप लगे हैं, जिसमें यौन तस्करी, यौन शोषण और मारपीट के आरोप शामिल है। इसके अलावा रैपर पर आरोप है कि उन्होंने महिलाओं को यौन-संबंधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया और नाबालिगों के साथ दुर्व्यवहार किया। उनकी जमानत दो बार खारिज हो चुकी है, और अब मामले की सुनवाई की तारीख जज सुब्रमण्यन द्वारा मई के लिए तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें