फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA Mass Shooting: अमेरिका के मैरीलैंड में गोलीबारी, तीन की मौत, सात घायल

Mon, 12 Jun 2023 10:03 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

गोलीबारी की वजह पता नहीं चल पाई है। बता दें कि जिस एनापोलिस में गोलीबारी हुई है, वह अमेरिकी संसद से महज 30 मील की दूरी पर स्थित है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें तीन लोगों की मौत की खबर है और सात अन्य घायल हैं। घटना अमेरिका के मैरीलैंड के एनापोलिस इलाके की है। गोलीबारी एक घर में हुई। अभी गोलीबारी की वजह पता नहीं चल पाई है। बता दें कि जिस एनापोलिस में गोलीबारी हुई है, वह अमेरिकी संसद से महज 30 मील की दूरी पर स्थित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना एजवुड रोड पर पैडिंग्टन प्लेस पर 1000 ब्लॉक की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है मैरीलैंड में गोलीबारी
घटना के बाद मौके पर पुलिस की कई गाड़ियां और एंबुलेंस देखी गईं। मैरीलैंड में मास शूटिंग का यह कोई पहला वाक्या नहीं है। इससे पहले साल 2018 में भी मैरीलैंड के एनापोलिस में गोलीबारी की घटना हो चुकी है, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी। यह गोलीबारी एक मीडिया हाउस के ऑफिस में हुई थी और आरोपी की कई स्थानीय अखबारों का चलाने वाले कैपिटल गैजेट से काफी समय से नाराजगी चल रही थी। इसी नाराजगी में आरोपी ने कैपिटल गैजेट के कार्यालय पहुंचकर गोलीबारी कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें