फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: अमेरिका में गई एक और भारतीय की जान, सड़क हादसे में छात्रा की मौत, दो अन्य घायल

Sun, 15 Dec 2024 02:19 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

वंदना अमेरिका के मेम्फिस विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई कर रही थी। जिस हादसे में वंदना की जान गई, उसमें दो अन्य छात्र पवन और निकित घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में सड़क दुर्घटना में एक भारतीय छात्रा की मौत हो गई है। हादसे में दो अन्य भारतीय छात्र घायल भी हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। घटना शुक्रवार आधी रात की है, जब अमेरिका के टेनेसी राज्य के मेम्फिस इलाके में एक वाहन ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार सवार भारतीय छात्रा की मौत हो गई। 
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश की निवासी थी नागा श्री वंदना
मृतका की पहचान 26 वर्षीय नागा श्री वंदना परिमाला के रूप में हुई है, जो आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले की निवासी थी। एक व्यवसायी की बेटी वंदना साल 2022 में उच्च शिक्षा हासिल करने अमेरिका गई थी। वंदना अमेरिका के मेम्फिस विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई कर रही थी। जिस हादसे में वंदना की जान गई, उसमें दो अन्य छात्र पवन और निकित घायल भी हुए हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जांच में पता चला है कि एक वाहन नियंत्रण खोकर कार से टकरा गया, जिसमें वंदना की मौत हो गई।  

अमेरिका में भारतीय छात्रों की मौत की घटनाएं बढ़ रहीं
गौरतलब है कि बीते कुछ माह में अमेरिका में भारतीय छात्रों की मौत की कई घटनाएं सामने आई हैं। अमेरिका जाकर पढ़ाई करना भारतीय छात्रों का सपना होता है, लेकिन बीते कुछ समय से ये सपना दुस्वप्न में बदलता जा रहा है। इस साल अप्रैल तक ही अमेरिका में 11 भारतीय छात्रों की मौत हो चुकी थी और अब यह आंकड़ा काफी बढ़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका में पढ़ाई कर रहे कुल विदेशी छात्रों में से 25 प्रतिशत यानी करीब 2,75,000 छात्र भारतीय हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें