फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: ट्रूथ सोशल के सीईओ डेविड न्युनेस होंगे राष्ट्रपति के खुफिया सलाहकार बोर्ड के प्रमुख, ट्रंप ने की नियुक्ति

Sun, 15 Dec 2024 01:33 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

2020 में चुनाव के बाद कैपिटल हिल हिंसा मामले में जब ट्रंप को एक्स (तब ट्विटर) और मेटा समेत अधिकतर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने प्रतिबंधित कर दिया था, तब उन्होंने ट्रूथ सोशल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की थी। ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप के अंतर्गत आने वाले ट्रूथ सोशल का कार्यभार तब डेविन न्युनेस ने ही संभाला था। 
विज्ञापन
डेविड न्युनस और डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : US Govt.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल के सीईओ डेविन न्युनेस को राष्ट्रपति के खुफिया सलाहकार बोर्ड का प्रमुख नियुक्त किया है। न्युनेस इससे पहले अमेरिका में हाउस इंटेलिजेंस समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप को लेकर हुए दावों पर बड़े खुलासे किए थे। 
विज्ञापन


बता दें कि 2020 में चुनाव के बाद कैपिटल हिल हिंसा मामले में जब ट्रंप को एक्स (तब ट्विटर) और मेटा समेत अधिकतर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने प्रतिबंधित कर दिया था, तब उन्होंने ट्रूथ सोशल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की थी। ट्रंप मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप के अंतर्गत आने वाले ट्रूथ सोशल का कार्यभार तब डेविन न्युनेस ने ही संभाला था। 

ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा, "डेविन न्युनेस का नाम राष्ट्रपति के खुफिया सलाहकार बोर्ड के प्रमुख के तौर पर एलान कर के काफी खुशी हो रही है। इसमें संघीय सरकार के बाहर के काफी नाम शामिल हैं।" ट्रंप ने कहा कि अपने नए पद के साथ न्युनेस ट्रूथ सोशल का प्रभार संभालना भी जारी रखेंगे। उन्होंने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हुए खुलासों को लेकर न्युनेस की तारीफ भी की।
विज्ञापन


1 अक्तूबर 1973 को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित तुलारे में जन्मे डेविन न्युनेस का परिवार मूलतः पुर्तगाल का है। वह तुलारे यूनियन हाईस्कूल से पढ़े हैं। बाद में उन्होंने कृषि व्यापार में बैचलर डिग्री हासिल की और कृषि से ही मास्टर डिग्री भी पूरी की। 2001 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने उन्हें अमेरिका के कृषि मामलों के ग्रामीण विकास मंत्रालय में कैलिफोर्निया राज्य के निदेशक के तौर पर नियुक्त किया था। बाद में उन्होंने यह पद छोड़कर कैलिफोर्निया के 21वें डिस्ट्रिक्ट से चुनाव लड़ा और सांसद बने।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें