फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: भारतीय मूल के व्यक्ति ने पार्किंग में प्रेमिका को मारी गोली, हत्या के आरोप में गिरफ्तार

Sat, 26 Aug 2023 07:56 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी हत्या के बाद नजदीक के स्टोर में गया, जहां उसने एक नई शर्ट खरीदी और पुरानी शर्ट को बैग में रखकर नई शर्ट पहनी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के कैलिफोर्निया में पुलिस ने एक भारतीय मूल के सिख व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि भारतीय मूल के व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर के अनुसार, 29 वर्षीय सिमरनजीत सिंह ने कैलिफोर्निया के रोजविले इलाके में स्थित एक मॉल की पार्किंग में 34 वर्षीय प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


पार्किंग में मारी प्रेमिका को गोली
रोजविले पुलिस के अनुसार, दोनों शनिवार की सुबह साथ मॉल आए थे। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने मॉल की तीसरी मंजिल पर स्थित पार्किंग में अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। आरोपी ने अपनी बंदूक भी पार्किंग में ही छोड़ दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू की गई। 

सर्विलांस कैमरों की जांच कर रही पुलिस
पुलिस ने आरोपी सिमरनजीत सिंह को मॉल के नजदीक ही स्थित एक स्टोर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी हत्या के बाद नजदीक के स्टोर में गया, जहां उसने एक नई शर्ट खरीदी और पुरानी शर्ट को बैग में रखकर नई शर्ट पहनी। जब आरोपी वहां से निकलने की तैयारी कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस गवाहों के बयान ले रही है और साथ ही सर्विलांस कैमरे भी जांच रही है। जिस जगह हत्या हुई, वहां भी सिक्योरिटी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें