फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास पर खालिस्तानी हमले की साजिश विफल, राजदूत को धमकाया, कहे अपशब्द

Sun, 26 Mar 2023 10:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अलगाववादी नेताओं ने समूह को संबोधित किया और भारत के खिलाफ आग उगली। इस दौरान भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू को अपशब्द कहे गए। 
विज्ञापन
अमेरिका में भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तानियों का प्रदर्शन। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास में खालिस्तानी हमले की बड़ी साजिश विफल हो गई है। बता दें कि खालिस्तानी समर्थकों के एक समूह ने भारतीय दूतावास में हिंसा भड़काने की कोशिश की और अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू को अपशब्द भी कहे। हालांकि अमेरिकी पुलिस और खूफिया विभाग की तत्परता से बड़ी घटना होने से टल गई। 

विज्ञापन


भारतीय राजदूत को कहे अपशब्द
अलगाववादी सिखों का एक समूह शनिवार को वॉशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास के बाहर इकट्ठा हुआ। इस दौरान कई अलगाववादी नेताओं ने समूह को संबोधित किया और भारत के खिलाफ आग उगली। इस दौरान भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू को अपशब्द कहे गए। हालांकि घटना के वक्त भारतीय राजदूत, दूतावास में मौजूद नहीं थे। इस दौरान कट्टरपंथी लोग भीड़ को दूतावास पर हमले के लिए उकसाते दिखे। 
 

लाठी डंडों से लैस होकर आए थे कट्टरपंथी
घटना को कवर कर रहे पत्रकारों का कहना है कि खालिस्तानी प्रदर्शनकारी अपने साथी लाठी-डंडे भी लाए थे और उन्हें प्रदर्शनकारियों ने नजदीक के एक पार्क में रखा हुआ था। इससे साफ है कि प्रदर्शनकारी भारतीय दूतावास पर हमले और तोड़फोड़ की तैयारी से वहां पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों की कोशिश थी कि सैन फ्रांसिस्को और लंदन की तरह भारतीय दूतावास पर हमला किया जाए और तिरंगे का अपमान किया जाए। हालांकि पुलिस की तत्परता से खालिस्तानी अपने मंसूबे में सफल नहीं हुए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: अमेरिका में खालिस्तानी समर्थकों के हमले के खिलाफ शांति रैली, भारतीय पत्रकार पर किया हमला
विज्ञापन


पुलिस की सूझबूझ से विफल हुआ बड़ा हमला
खालिस्तानियों के मंसूबे की भनक अमेरिकी खूफिया एजेंसियों को लग गई। जिसके बाद तुरंत खूफिया विभाग के अधिकारी, भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान भारतीय दूतावास पहुंच गए और दूतावास को सुरक्षा घेरे में ले लिया। इस दौरान कुछ कट्टरपंथियों ने दूतावास के अंदर दाखिल होने की कोशिश की तो पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें चेतावनी देकर वहां से जाने को कह दिया। जिस तरह से खालिस्तानी भीड़ को उकसा रहे थे, उससे हालात नियंत्रण से बाहर हो सकते थे लेकिन पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें