फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: जल्द हो सकती है ट्रंप और पुतिन की बैठक, रिपोर्ट्स पर रूसी सरकार ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Fri, 10 Jan 2025 11:18 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध बंद कराने का वादा किया था। ट्रंप ने कहा था कि वे राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद 24 घंटे के भीतर रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवा देंगे। 
विज्ञापन
पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले हैं। इस बीच गुरुवार को उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि उनके और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात की कोशिश की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि पुतिन से जल्द मुलाकात की बात कही, लेकिन उन्होंने इस संभावित मुलाकात की समयसीमा नहीं बताई। वहीं ट्रंप के बयान पर रूस की सरकार ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


रूसी सरकार ने रिपोर्ट्स पर दी ऐसी प्रतिक्रिया
रूसी सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव के हवाले से रूसी मीडिया ने कहा कि 'अगर राजनीतिक इच्छाशक्ति होगी तो रूस और अमेरिका के बीच उच्च स्तरीय बैठक हो सकती है। बेशक राष्ट्रपति पुतिन इसका स्वागत करेंगे।' पेसकोव ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी कह चुके हैं कि वे बातचीत के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप और पुतिन की मुलाकात अगले छह महीनों में हो सकती है। हालांकि अभी तक दोनों ही पक्षों की तरफ से इस बैठक का कोई प्रस्ताव नहीं है। बीते दिसंबर में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भी साल की आखिरी पत्रकार वार्ता में कहा था कि वे अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार हैं। 
 
ट्रंप यूक्रेन युद्ध रुकवाने का कर चुके हैं वादा
राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध बंद कराने का वादा किया था। ट्रंप ने कहा था कि वे राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद 24 घंटे के भीतर रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवा देंगे। हालांकि चुनाव जीतने के बाद उन्होंने माना कि युद्धविराम की प्रक्रिया में समय लगेगा। ट्रंप, रूस-यूक्रेन युद्ध में अमेरिका की भागीदारी और उसमें खर्च हो रहे अमेरिकी पैसों का विरोध कर चुके हैं। माना जा रहा है कि ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति के साथ मुलाकात में यूक्रेन युद्ध रोकने पर बात कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें