पाकिस्तान में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता 5.2 मापी गई है। बताया गया है कि यह झटके सुबह करीब 5.35 बजे महसूस किए गए। इनका केंद्र जमीन से 18 किमी नीचे दर्ज हुआ।
इससे पहले मंगलवार को ही श्रीलंका के कोलंबो में 6.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। इसका केंद्र जमीन के 10 किमी नीचे था।