फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमेजन डिलीवरी ट्रक लुटता रहा, महिला ड्राइवर चुपचाप खड़े देखती रही, वीडियो हो रहा वायरल

Fri, 17 Nov 2023 09:08 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

पूरी घटना को पड़ोस के एक घर में रह रहे लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
स्क्रीनग्रैब इमेज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका को दुनिया की महाशक्ति माना जाता है लेकिन वहां भी ऐसी घटनाएं होती हैं, जो अमेरिका की छवि को शर्मसार कर देती है। ऐसी ही घटना अमेरिका अटलांटा में घटी, जब कुछ लोग अचानक से अमेजन के एक डिलीवरी ट्रक में घुसकर सामान लूटने लगे। वहीं डिलीवरी की महिला ड्राइवर खड़े होकर सामान को लुटते हुए देखती रही। 
विज्ञापन


खबर के अनुसार, अटलांटा में एक महिला ड्राइवर डिलीवरी ट्रक लेकर फेयरबर्न मेज इलाके में सामान की डिलीवरी करने गई थी। महिला जब पैकेज लेकर उसे ग्राहक के घर डिलीवर कर वापस अपने ट्रक की तरफ लौट रही थी तो उसने देखा कि चार युवक उसके ट्रक से सामान की लूट कर रहे हैं। महिला ड्राइवर ने भी उन चोरों को देखकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुपचार किनारे खड़े होकर चोरों को सामान लूटते हुए देखती रही। वहीं चोरों ने भी तसल्ली से सामान लूटा और लूटकर फरार हो गए। 
 

इस पूरी घटना को पड़ोस के एक घर में रह रहे लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से की है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि ये पता नहीं चल सका है कि लूटा गया सामान क्या था। बता दें कि हाल के समय में अमेरिका में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जहां लोगों ने डिलीवरी ट्रक को लूट लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें