फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FAA: एक कर्मचारी की गलती की वजह से ठप हुईं थी अमेरिका में हवाई सेवाएं, एफएए ने किया खुलासा

Fri, 20 Jan 2023 09:05 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

FAA: फेडेरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के कार्यकारी प्रबंधक बिली नोलन शुक्रवार को देश के सांसदों और एफएए स्टाफ के साथ एक वर्चुअल मीटिंग भी करेंगे, जिसमें वह घटना के बारे में पूरी जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
USA - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के फेडेरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने गुरुवार को बताया कि बीती 11 जनवरी को देश में हवाई सेवाओं के ठप होने की वजह पता चल गई है। एफएए ने बताया कि एक अनुबंधित कर्मचारी की गलती की वजह से पूरे कंप्यूटर सिस्टम में खराबी आई और इसके चलते ही पूरे देश में 11 हजार से ज्यादा हवाई सेवाओं को या तो रद्द करना पड़ा या फिर उन्होंने देरी से उड़ान भरी। एफएए ने कहा है कि अभी तक इस मामले में साइबर अटैक के सबूत नहीं मिले हैं। 

विज्ञापन


एफएए के अनुसार, एक अनुबंधित कर्मचारी ने अनजाने में लाइव प्राइमरी डाटाबेस और बैकअप डाटाबेस को सिंक्रोनाइज करने के चक्कर में कुछ फाइलें डिलीट कर दीं, जिससे एफएए के कंप्यूटर सिस्टम में खराबी आई। फेडेरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के कार्यकारी प्रबंधक बिली नोलन शुक्रवार को देश के सांसदों और एफएए स्टाफ के साथ एक वर्चुअल मीटिंग भी करेंगे, जिसमें वह घटना के बारे में पूरी जानकारी देंगे। बता दें कि अमेरिका की सरकार ने घटना के बारे में एफएए से पूरी डिटेल्स मांगी थी और हवाई सेवाओं के ठप होने का कारण पूछा था। 

बीते हफ्ते एफएए ने बताया था कि नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम में तकनीकी कारणों से आई खराबी की वजह से हवाई सेवाएं ठप हुईं। साथ ही एफएए साइबर अटैक के एंगल से भी मामले की जांच कर रहा था। 
विज्ञापन


बता दें कि नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम के तहत विमान के पायलट और फ्लाइट क्रू को जरूरी सेफ्टी नोटिस भेजा जाता है। बीती घटना से सबक सीखते हुए एफएए ने नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम को और मजबूत बनाने की बात कही है ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें