फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महिला ने शरीर में लगवा रखी हैं दो चिप, दरवाजा खोलने और संदेश भेजने में आती हैं काम

Mon, 23 Dec 2019 05:54 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विंटर म्राज - फोटो : The Sun
विज्ञापन

31 वर्षीय महिला इंजीनियर विंटर म्राज अमेरिका में बायोनिक वुमन के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने अपने हाथ में दो चिप इंप्लांट करवा रखी हैं। एक दरवाजा खोलने और दूसरी बिजनेस कार्ड इस्तेमाल के लिए संदेश भेजने में काम आती है। 

विज्ञापन


म्राज ने एक टीवी प्रोग्राम में खुलासा किया कि दो चिपों के अलावा उन्होंने हाथों की अंगुलियों में मैग्नेट और एक बाजू में दो फ्लश लाइट इम्प्लांट कराई हैं ताकि उन्हें रोज के काम में आसानी हो सके। खुद का व्यवसाय करने वाली म्राज ने बताया, सामान्य महिला से बायोनिक वुमन बनने की शुरुआत कार हादसे बाद से हुई थी। 

उन्होंने बताया कि हादसे में गर्दन, घुटने और एड़ियां टूट गई थीं। इस दौरान मेरी कई सर्जरी हुईं। मेरे एक घुटने का कैप 3डी प्रिंटेड है। सालों की सर्जरी के बाद मैंने सोचा कि क्यों न मैं अपने जीवन को आसान बनाने के लिए कुछ चीजें इम्प्लांट करूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया, एक पड़ोसी ने उन्हें चिप लगाने की सलाह दी थी जिसके बाद से उनकी जिदंगी आसान हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें