फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का दावा- अफगानिस्तान से सुरक्षा के लिए हमें फंड्स देना चाहता है अमेरिका

Sun, 25 Dec 2022 01:55 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

बिलावल 14 से 21 दिसंबर के बीच वॉशिंगटन दौर पर थे। यहां उन्होंने कई अमेरिकी नेताओं से मुलाकात की और यूएन में जी77-चीन के साथ एक मंत्रियों की कॉन्फ्रेंस की भी अध्यक्षता की थी। 
विज्ञापन
बिलावल भुट्टो और एंटनी ब्लिंकन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने दावा किया है कि अमेरिका उसे एक बार फिर फंड्स मुहैया करा सकता है। बिलावल ने कहा है कि अमेरिका ने अफगानिस्तान से लगती सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने और सीमापार आतंकवाद को रोकने के लिए उसे फंड्स भेजने पर सहमति जताई है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि बिलावल 14 से 21 दिसंबर के बीच वॉशिंगटन दौर पर थे। यहां उन्होंने कई अमेरिकी नेताओं से मुलाकात की और यूएन में जी77-चीन के साथ एक मंत्रियों की कॉन्फ्रेंस की भी अध्यक्षता की थी। जी-77 यूएन के अंतर्गत ही विकासशील देशों के लिए समझौते करने वाला एक अहम गुट है। बिलावल ने कहा कि अमेरिका दौरे पर उन्होंने यहां सांसदों से पाकिस्तान को सीमा सुरक्षा के लिए फंड्स मुहैया कराने पर बात की थी। 

भुट्टो ने बताया कि अमेरिका के दो वरिष्ठ सांसद- न्यू जर्सी के बॉब मेनेंडेज और दक्षिण कैरोलाइना के लिंडसे ग्राहम ने उनसे कहा कि 2023 के बजट में उन्हें पाकिस्तान की मदद के लिए सीमा सुरक्षा से जुड़े फंड्स मिले हैं। बता दें कि सांसद मेनेंडेज इस वक्त सीनेट की विदेश मामलों की कमेटी का हिस्सा हैं, जबकि सीनेटर ग्राहम न्याय मामलों की कमेटी के प्रमुख हैं। भुट्टो ने इन दोनों सांसदों के समर्थन का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें