फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका, जापान तट पर डायमंड प्रिंसेस जहाज से अपने नागरिकों को निकालेगा

Sun, 16 Feb 2020 04:56 AM IST
Mohit Mudgal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिका, जापान के तट पर पृथक कर रखे गए क्रूज जहाज से अपने नागरिकों को निकाल कर स्वदेश भेजेगा। तोक्यो स्थित अमेरिकी दूतावास ने जहाज पर कोरोना वायरस के नए मामले सामने आने के बाद यह घोषणा की।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डायमंड प्रिंसेस नामक जहाज पर कम से कम 285 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं जबकि उसपर सवार सैकड़ों यात्रियों एवं चालक दल के सदस्यों की अबतक जांच नहीं हुई है। जहाज को पृथक रखने की मियाद 19 फरवरी को समाप्त हो रही है।

विज्ञापन


जहाज पर सवार अमेरिकियों को भेजे संदेश में दूतावास ने कहा, ‘अमेरिकी सरकार ने अपने नागरिकों को सतर्कता बरतने के कई सुझाव दिए है और उन्हें आगे की निगरानी के लिए अमेरिका ले जाया जाएगा।’

दूतावास की इस संदेश को अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता ने भी दोहराया है और अमेरिकी नागरिकों को वापस लाने की योजना की पुष्टि की।

दूतावास ने आगाह किया जिन अमेरिकियों को जहाज से उतारकर स्वदेश लाया जाया जाएगा उन्हें और 14 दिनों तक पृथक केंद्र में रहना होगा।

गौरतलब है कि फरवरी के शुरुआत से ही जापान के तट पर खड़े इस जहाज में 3700 लोग सवार हैं और चीन के बाहर यह सबसे बड़ा केंद्र है जहां पर सबसे अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें