फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध रोकने के पक्ष में नहीं अमेरिका: रूस को पीछे धकेलने के लिए बनाया प्लान, यूक्रेन को करेगा सोवियत निर्मित टैंकों की सप्लाई

Sat, 02 Apr 2022 10:01 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि डोनबास क्षेत्र में अपने बचाव को मजबूत करने के लिए अमेरिका, यूक्रेन को सोवियत निर्मित टैंकों की सप्लाई करेगा और इसके लिए वह सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेगा।
विज्ञापन
जो बाइडन और पुतिन(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग लगातार 38वें दिन भी जारी है। दोनों में से कोई देश एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। भारी तबाही के बावजूद यूक्रेन रूस के सामने हथियार डालने के मूड में नजर नहीं आ रहा। इन सबके बीच अमेरिका ने जो घोषणा की है उससे तो अब यह बात साफ हो गई है कि युद्ध अभी थमने वाला नहीं है। दरअसल, समाचारपत्र  न्यूयॉर्क टाइम्स ने शुक्रवार को एक अमेरिकी अधिकारी का हवाला देते हुए बताया कि डोनबास क्षेत्र में अपने बचाव को मजबूत करने के लिए अमेरिका, यूक्रेन को सोवियत निर्मित टैंकों की सप्लाई करेगा और इसके  लिए वह सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेगा। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अमेरिका यूक्रेन को इन टैंकों की सप्लाई जल्द ही शुरू करेगा। हालांकि, अधिकारी ने यह बताने से इनकार कर दिया कि कितने टैंक भेजे जाएंगे या वे किन देशों से आएंगे।

विज्ञापन


इस युद्ध में पहली बार जब अमेरिका टैंक सप्लाई करने में मदद कर रहा
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार पेंटागन ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। व्हाइट हाउस ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया। यह युद्ध में पहली बार है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने टैंकों को स्थानांतरित करने में मदद की है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, अधिकारी ने कहा कि टैंक यूक्रेन को रूस की सीमा से लगे दक्षिणपूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में रूसी ठिकानों पर लंबी दूरी तक हमले करने की अनुमति देगा। 

केमिकल अटैक कर सकता है रूस: अमेरिका
अमेरिकी खुफिया एजेंसी का दावा है कि यूक्रेन पर रूस केमिकल अटैक कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे में अमेरिका यूक्रेन को भी केमिकल हथियार मुहैया करा सकता है। इसके अलावा अमेरिका की ओर से यूक्रेन को सैन्य मदद के लिए 300 मिलियन डॉलर देने का वादा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें