फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: कौन हैं PAK की जेल में बंद डॉ. शकील अफरीदी? लादेन को पकड़वाने में की थी मदद, अमेरिका ने की रिहाई की मांग

Sat, 07 Jun 2025 12:18 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी सांसद ब्रैड शेरमैन ने अमेरिका पहुंचे पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से जेल में बंद डॉ. शकील अफरीदी को रिहा करने की बात कही। आइए जानते हैं कौन थे डॉ. शकील अफरीदी...?
विज्ञापन
पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को जानकारी देते अमेरिकी सांसद ब्रैड शेरमैन। - फोटो : एक्स/@BradSherman
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में एक बार फिर डॉ. शकील अफरीदी का नाम चर्चा में है। अमेरिका ने पाकिस्तान की जेल में बंद अफरीदी को रिहा करने का मुद्दा उठाया है। अमेरिका पहुंचे पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से अमेरिकी सांसद ब्रैड शेरमैन ने आतंकवाद खत्म करने के साथ ही अफरीदी को लेकर बात की। आइए जानते हैं कि डॉ. शकील अफरीदी कौन हैं?
विज्ञापन


ओसामा बिन लादेन का पता लगाने में की थी मदद
अमेरिका में 9/11 आतंकी हमले को अंजाम देने के दोषी ओसामा बिन लादेन को अमेरिकी खुफिया एजेंसी काफी समय से ढूंढ रही थी। लादेन के पाकिस्तान में होने की खबर पर अमेरिकी खुफिया एजेंसी- सीआईए ने  पाकिस्तानी चिकित्सक डॉ. शकील अफरीदी से संपर्क किया था। डॉ. शकील अफरीदी ने ही अमेरिका को ओसामा बिन लादेन का पता बताया था। इसके बाद अमेरिकी सैनिकों की विशेष टुकड़ी ने पाकिस्तान के एबटाबाद में गैरीसन शहर में लादेन को मार गिराया था।

ये भी पढ़ें: बिलावल भुट्टो को अमेरिकी सांसद ने खूब सुनाई खरी-खोटी; जैश-ए-मोहम्मद को खत्म करने के लिए कहा
विज्ञापन


टीकाकरण कार्यक्रम के जरिये लिया था लादेन के परिवार का डीएनए सैंपल
डॉ. शकील अफरीदी खैबर कबायली जिले में शीर्ष चिकित्सक थे। स्वास्थ्य सेवाओं के प्रमुख के रूप में उन्होंने कई अमेरिकी वित्त पोषित टीकाकरण कार्यक्रमों की देखरेख की थी। आरोपों के मुताबिक अफरीदी ने पाकिस्तानी छावनी शहर एबटाबाद में फर्जी टीकाकरण अभियान चलाया। पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम चलाने में अमेरिकी खुफिया एजेंसी- (सीआईए) की मदद की। इसका मकसद लादेन के परिवार के डीएनए सैंपल लेना था। 

33 साल से जेल में बंद हैं अफरीदी
अमेरिकी सैन्य टुकड़ी ने अल-कायदा प्रमुख लादेन को दो मई 2011 को एक गुप्त अमेरिकी हमले में मार गिराया था। अफरीदी को उसी साल पेशावर से गिरफ्तार किया गया था। ओसामा का पता बताने के आरोप के अलावा डॉ अफरीदी को आतंकवादी संगठनों को समर्थन देने सहित राज्य विरोधी गतिविधियों के कई आरोपों में 33 साल की सजा कैद की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, बाद में उनकी सजा घटाकर 23 साल कर दी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लॉस एंजेलिस में दर्जनों अवैध अप्रवासी गिरफ्तार, इस दौरान भिड़े पुलिसकर्मी और सामाजिक संगठनों के लोग

अमेरिकी सांसद ने की रिहाई की मांग
अपने पिछले कार्यकाल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 33 साल से जेल में बंद अफरीदी की रिहा कराने की बात कही थी लेकिन कुछ नहीं हो सका। अब अमेरिकी सांसद ब्रैड शेरमैन ने कहा है कि पाकिस्तान आतंकवाद को खत्म करे और पाकिस्तानी चिकित्सक डॉ. शकील अफरीदी को रिहा करे। उन्होंने कहा कि डॉ. अफरीदी को रिहा करना 9/11 के पीड़ितों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें