फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: व्हाइट हाउस से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर हुआ विमान हादसा, राष्ट्रपति ट्रंप ने हेलीकॉप्टर पर उठाए सवाल

Thu, 30 Jan 2025 02:46 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

हादसे को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सवाल किया कि हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर चालक ने रास्ता क्यों नहीं बदला और कंट्रोल टावर ने क्यों हेलीकॉप्टर को विमान की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी?
विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप ने उठाए सवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में विमान-हेलीकॉप्टर की टक्कर वाला हादसा व्हाइट हाउस से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर हुआ। इस हादसे में 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। अब इस हादसे को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सवाल किया कि हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर चालक ने रास्ता क्यों नहीं बदला और कंट्रोल टावर ने क्यों हेलीकॉप्टर को विमान की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी?
विज्ञापन


विमान की लैंडिंग के वक्त हुआ हादसा
अमेरिकी एयरलाइंस अमेरिकी ईगल्स का एक विमान बुधवार की रात करीब नौ बजे वॉशिंगटन डीसी में पोटोमैक नदी के ऊपर एक सैन्य हेलीकॉप्टर से हवा में टकरा गया। हादसे के वक्त विमान में 64 लोग सवार थे। हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि विमान और हेलीकॉप्टर की हवा में सीधे टक्कर हुई और तेज धमाके के साथ दोनों नदी में गिर गए। अभी तक 18 शव नदी से बरामद हो चुके हैं। एयरलाइंस का विमान कंसास से वॉशिंगटन आ रहा था। जब विमान लैंड करने वाला था, उसी दौरान विमान अमेरिकी सेना के ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर से टकरा गया। सेना का हेलीकॉप्टर उस वक्त परीक्षण उड़ान पर था और उसमें तीन सैनिक सवार थे।  

हादसे के बाद से वॉशिंगटन डीसी के रोनाल्ड रीगन नेशनल एयरपोर्ट पर सभी उड़ान सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। फिलहाल नदी में हादसे में हताहत हुए लोगों की तलाश की जा रही है। अभी तक एक भी जीवित व्यक्ति नहीं मिला है और हादसे की भयावहता को देखते हुए इसकी उम्मीद कम ही है। एयरलाइंस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर फोन करके लोग अपने परिजनों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।  
विज्ञापन


राष्ट्रपति ट्रंप ने उठाए सवाल
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हादसे पर सवाल उठाए हैं। ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर साझा किए एक पोस्ट में लिखा कि 'विमान अपने तय रूट पर था और एयरपोर्ट जा रहा था। हेलीकॉप्टर भी सीधे विमान की तरफ उड़ान भर रहा था। मौसम भी साफ था और विमान की लाइटें भी जल रहीं थी फिर हेलीकॉप्टर ने अपना रास्ता क्यों नहीं बदला और ऊपर या नीचे क्यों नहीं हुआ? कंट्रोल टावर ने भी हेलीकॉप्टर को क्यों विमान के बारे में जानकारी नहीं दी। ये खराब स्थिति है और ऐसा लगता है कि इस हादसे को रोका जा सकता था। ये ठीक नहीं हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें