फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: न्यू जर्सी में गोलीबारी से गई एक की जान; न्यूयॉर्क में बुजुर्गों पर हमला करने वाला सनकी हमलावर ढेर

Sun, 12 Apr 2026 03:07 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका के न्यू जर्सी में एक रेस्टोरेंट के भीतर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए। वहीं, न्यूयॉर्क के ग्रैंड सेंट्रल स्टेशन पर एक सनकी हमलावर ने तीन बुजुर्गों पर धारदार हथियार से हमला किया, जिसे पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।
विज्ञापन
अमेरिकी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क में हुई दो अलग-अलग हिंसक घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। पहली घटना न्यू जर्सी के यूनियन टाउनशिप की है, जहां एक मशहूर फास्ट-फूड रेस्टोरेंट 'चिक-फिल-ए' में शनिवार रात करीब 8:40 बजे अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। हमलावर रेस्तरां के अंदर घुसे और काउंटर के पीछे पहुंचकर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उस समय रेस्टोरेंट में कई ग्राहक और कर्मचारी मौजूद थे, जिससे वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


इस हमले में कम से कम छह लोगों को गोली लगी है। इनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चश्मदीदों ने बताया कि कुछ ही सेकंड में रेस्तरां का माहौल किसी युद्ध के मैदान जैसा हो गया था। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और यूनियन काउंटी प्रॉसिक्यूटर ऑफिस मामले की जांच कर रहा है। अभी तक हमलावरों की पहचान और हमले की वजह का पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें: इस्लामाबाद में नहीं बनी बात: शांति वार्ता रही बेनतीजा तो क्यों मिमियाने लगा पाकिस्तान? US-ईरान से की ये मांग
विज्ञापन


दूसरी घटना न्यूयॉर्क के ग्रैंड सेंट्रल स्टेशन की है। शनिवार सुबह करीब 9:50 बजे 44 साल के एंथनी ग्रिफिन ने बिना किसी उकसावे के तीन बुजुर्गों पर धरदार हथियार मचेती (एक बड़ा चाकू) से हमला कर दिया। हमलावर खुद को लुसिफर कह रहा था। इस हमले में एक 85 साल के बुजुर्ग के सिर पर गहरा घाव हुआ, एक 65 साल के व्यक्ति के सिर पर चोट आई और एक 70 साल की महिला के कंधे पर वार किया गया।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने हमलावर को हथियार डालने के लिए कई बार आदेश दिया, लेकिन उसने बात नहीं मानी। पुलिस ने उसे मदद की पेशकश भी की, लेकिन वह चाकू लेकर उनकी तरफ बढ़ने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने बताया कि तीनों घायल बुजुर्गों की हालत अब स्थिर है। पुलिस इस मामले की आंतरिक जांच कर रही है और जल्द ही बॉडी-कैमरा फुटेज जारी करेगी। इससे पहले मार्च में मेयर के निवास ग्रेसी मेंशन के बाहर भी एक बम हमले की कोशिश हुई थी। पुलिस ने उस समय एक आईईडी (IED) बरामद किया था और दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। उस मामले की जांच एफबीआई के साथ मिलकर की जा रही है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें