फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UFC: ईरान-अमेरिका वार्ता विफल होने के बीच राष्ट्रपति ट्रंप यूएफसी इवेंट में हुए शामिल, लोगों ने की आलोचना

Sun, 12 Apr 2026 02:19 PM IST
Devesh Tripathi वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा

सार

अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता भले ही असफल रही हो, लेकिन इसका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कोई खास फर्क पड़ता नहीं दिखा। डोनाल्ड ट्रंप शनिवार को अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप के एक इवेंट में शामिल हुए। इसकी वजह से उन्हें आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में हुई वार्ता बेनतीजा रही है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शनिवार को फ्लोरिडा में यूएफसी इवेंट में शामिल हुए। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। 
विज्ञापन


ट्रंप मियामी में यूएफसी 327 में पहुंचे, जहां फाइट देखने के लिए एरीना में जाने से पहले यूएफसी के अध्यक्ष डाना व्हाइट ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी बेटी इवांका ट्रंप, पोती काई ट्रंप उनके परिवार के कई सदस्य भी मौजूद रहे। अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी शामिल थे।

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता रही बेनतीजा
अमेरिकी राष्ट्रपति की यह मौजूदगी ऐसे समय में हुई है जब इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका की बातचीत बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई और दोनों पक्षों के बीच मुख्य मतभेद अभी भी सुलझे नहीं हैं। इस्लामाबाद में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि लंबी बातचीत के बावजूद वॉशिंगटन और तेहरान किसी डील पर नहीं पहुंच पाए। ऐसे भू-राजनीतिक तनाव वाले माहौल के बीच ट्रंप के इस इवेंट में शामिल होने की कड़ी आलोचना हो रही है। 
विज्ञापन


आलोचकों का कहना है कि एक संवेदनशील भू-राजनीतिक समय के दौरान एक बड़े स्पोर्टिंग इवेंट में राष्ट्रपति की मौजूदगी से गलत मैसेज गया। कई लोगों ने बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच एक हाई-एनर्जी फाइट नाइट में शामिल होने के नजरिए पर सवाल उठाए।

सर्जियो गोर ने साझा किया वीडियो
विरोध के बावजूद, जब ट्रंप ने एरीना में ग्रैंड एंट्री की, तो भीड़ के कुछ हिस्सों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप के साथ अपना पुरानी यादें ताजा की। यूएफसी कमेंटेटर जो रोगन समेत जाने-माने लोगों ने स्वागत किया। वहीं पूरे इवेंट के दौरान कैमरे का फोकस बार-बार उन पर ही रहा।

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें ट्रंप के साथ रुबियो और गोर नजर आ रहे हैं। ट्रंप कुछ लोगों से हाथ मिला रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "इस ट्रिप को खत्म करने का यह एकदम सही तरीका है। मियामी में प्रेसिडेंट ट्रंप के साथ यूएफसी! कल भारत वापस आने का इंतजार है।"
विज्ञापन


(इनपुट आईएएनएस से)

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें