पिछले महीने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने एक आक्रामक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने यूरोपीय सरकारों पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने, चुनावों में धांधली करने और अवैध आव्रजन को ठीक से संभालने में विफल रहने का आरोप लगाया था।
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी (सेकंड लेडी) उषा वेंस इस महीने के अंत में भारत आ सकते हैं। एक रिपोर्ट का दावा किया गया है। फरवरी में फ्रांस और जर्मनी की अपनी पहली यात्रा के बाद यह उपराष्ट्रपति के रूप में वेंस की दूसरी अंतरराष्ट्रीय यात्रा होगी।
म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में बयान के बाद मचा था बवाल
पिछले महीने म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने एक आक्रामक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने यूरोपीय सरकारों पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने, चुनावों में धांधली करने और अवैध आव्रजन को ठीक से संभालने में विफल रहने का आरोप लगाया था। इस टिप्पणी ने अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगियों के बीच पहले से मौजूद तनाव को और बढ़ा दिया था।
विज्ञापन
भारत की यात्रा उपराष्ट्रपति के रूप में वेंस की दूसरी विदेश यात्रा
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अमेरिकी समाचार पत्र ‘पोलिटिको’ की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस के साथ इस महीने के अंत में भारत की यात्रा करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया कि वेंस उपराष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत पिछले महीने फ्रांस और जर्मनी गए थे। भारत की यात्रा उपराष्ट्रपति के रूप में वेंस की दूसरी विदेश यात्रा है।
उषा वेंस के बारे में जानिए
उषा वेंस के माता-पिता कृष चिलुकुरी और लक्ष्मी चिलुकुरी 1970 के दशक के अंत में भारत से अमेरिका आए थे। उषा वेंस देश की द्वितीय महिला (उपराष्ट्रपति की पत्नी) के रूप में पहली बार अपने पैतृक देश की यात्रा करेंगी। उषा और जेडी की मुलाकात येल लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। उषा एक वकील हैं। उन्होंने येल विश्वविद्यालय से स्नातक और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है।