फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन की खोज करने मंगल पर कल उतरेगा अमेरिकी यान

Wed, 17 Feb 2021 06:23 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

दो दिन से भी कम समय बचा है जब 18 फरवरी को अमेरिका द्वारा मंगलग्रह के लिए मिशन मार्स के तहत भेजा रोवर पर्सवरेंस वहीं उतरेगा। नासा मिशन पर 19,633 करोड़ रुपये खर्ज कर रही है।

विज्ञापन


लक्ष्य है मंगल ग्रह पर अतीत में रह रहे जीवन के निशान तलाशना, वहीं से सैंपल जमा करना और जांच के लिए पृथ्वी पर लाना। लेकिन इस सबसे से पहले कार के आकार के रोवर पर्सवरेंस को मंगल ग्रह की सतह पर उतारना बड़ी चुनौती है। वजह, मंगल पर 40 फीसद मिशन सफल रहे हैं।

अमेरिका ने यह मिशन 30 जुलाई 2020 को रवाना किया था। साढ़े छह महीने बाद इसका रोवर पर्सवरेंस मंगल के क्रेटर जोरीरो पर उतारा जाएगा। अगस्त 2012 में पिछले मिशन में क्यूरोसिटी रोवर को उतारने में अपनाई तकनीक स्काय क्रेन से ही इस बार भी काम लिया जा जा रहा है।
विज्ञापन


1025 किलो वजनी रोवर मंगल पर जीवन चिह्न तो तलाशेगा ही, अगर उन्हें खोज पाया तो उनका अधिकतम डाटा पृथ्वी पर भेजेगा। इसे वापस लाने के लिए नासा व यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी 2031 सें साझा मिशन भेजेंगे। इन सैंपल की जांच धरती पर गहन जांच हो सकती।

मंगल पर इंसानी कौशल का भव्य प्रदर्शन
मंगल पर रोवर के भीतर रखकर छोटा ड्रोन हेलिकॉप्टर इंजेन्युइटी भी भेजा गया है। इंजेन्युइटी वहीं उड़ानें भरेगा और हवाई सर्वे कर कई जानकारियां जुटाएगा। इंजेन्युइटी मानव तकनीक कौशल का पहला ऐसा उदाहरण होगा जो किसी और ग्रह पर उड़ान भरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें