फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिकी सरकार ने 100 भारतीय कलाकृतियों को भारत को लौटाने का किया फैसला, पीएम मोदी ने जताया आभार

Sat, 24 Jun 2023 02:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अपने कई विदेशी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने विश्व स्तरीय नेताओं से इस मुद्दे पर बात की, जिसके बाद अबतक 251 कलाकृतियों को भारत वापस लाया गया है। उनमें से 238 कलाकृतियां साल 2014 के बाद से वापस लाई गईं हैं।
विज्ञापन
रोनाल्ड रीगन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाशिंगटन के रोनाल्ड रीगन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। उन्होंने भारत से चुराई गई 100 कलाकृतियों को वापस करने के अमेरिकी सरकार के इस फैसले पर अपनी खुशी जताई है। पीएम मोदी अपने प्रथम राजकीय यात्रा के आखिरी दिन शुक्रवार को अमेरिका में रहने वाले भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की। 
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- 'अमेरिका सरकार ने भारत से चुराए गए 100 से भी ज्यादा कलाकृतियों को वापस करने का फैसला किया है। उनके इस फैसले से मैं बहुत खुश हूं। ये मूर्तियां अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच गए थे। मैं अमेरिकी सरकार का इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं।' 

उन्होंने कहा- 'ये मूर्तियां सही और गलत तरीकों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच चुके हैं, लेकिन इसे अब भारत को वापस करने का फैसला दोनों देशों के बीच के भावनात्मक संबंध को दर्शाता है।' 
विज्ञापन

 

वापस आ रही भारत की खोई हुई कलाकृतियां
भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक को पुनर्जीवित करने के प्रयास में भारत सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर से अपनी कलाकृतियों को वापस ला रही है। सरकार ने एक विज्ञप्ति जारी की, जिसमें कहा- 'सदियों से भारत की संस्कृति और धर्म से जुड़ी कई कलाकृतियां चोरी हो गई या विदेशों में तस्करी कर ली गई थी। भारत ने अब उन्हीं कलाकृतियों को वापस लाने के लिए एक सक्रिय दृष्टिकोण अपनाया है।' 

भारत वापस लाया गया 307 कलाकृतियां
अपने कई विदेशी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने विश्व स्तरीय नेताओं से इस मुद्दे पर बात की, जिसके बाद अबतक 251 कलाकृतियों को भारत वापस लाया गया है। उनमें से 238 कलाकृतियां साल 2014 के बाद से वापस लाई गईं हैं।। पिछले साल भी अमेरिका के अधिकारियों ने विभिन्न छोटे तस्करों से चोरी किए गए 307 भारतीय कलाकृतियां भारत को वापस किए थे। इन कलाकृतियों की कीमत करीब चार मिलियन अमेरिकी डॉलर है। 

मैनहट्टन जिले के अटर्नी एल्विन एल बग्गा जूनियर ने अक्तूबर 2022 में घोषणा की थी कि वे करीबन चार मिलियन अमेरिकन डॉलर कीमत वाली 307 भारतीय कलाकृतियों को वापस कर रहे हैं। इनमें से अधिकतर कलंकित कला डीलर सुभाष कपूर से जब्त किया गया था। सुभाष कपूर अफगानिस्तान, कमबोडिया, भारत, इंडोनेशिया, म्यानमार,  नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, थाईलैंड और अन्य देशों से वस्तुओं की तस्करी में सहायता करता था। 

केवल 2022 में 13 देशों को 682 कलाकृतियां लौटाई गई, जिसकी कीमत 84 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। पुरावशेष तस्करी इकाई की स्थापना के बाद 22 देशों को करीब 2,200 कलाकृतियां वापस की गई, जिसकी कीमत करीबन 160 मिलियन अमेरिकी डॉलर है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें