फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात पर अमेरिका की अपील; कहा- भारत यूक्रेन की संप्रभुता का मुद्दा उठाए

Tue, 09 Jul 2024 02:28 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात को लेकर अमेरिका ने भारत से अपील की है। अमेरिका ने भारत से यूक्रेन की संप्रभुता के मुद्दे पर रूस से बात करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
मोदी पुतिन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राज्य अमेरिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता पर जोर देने के लिए कहा है। पीएम मोदी की रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात को लेकर अमेरिका ने अपील की है कि भारत यूक्रेन की संप्रभुता के मुद्दे पर रूस से बात करे। 

विज्ञापन


अमेरिका बोला- भारत हमारा रणनीतिक साझेदार
अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, "रूस के साथ संबंध रखने वाले किसी भी देश की तरह हम भारत से यह स्पष्ट करने का आग्रह करेंगे कि यूक्रेन में संघर्ष का कोई भी समाधान ऐसा होना चाहिए जो यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता, यूक्रेन की संप्रभुता के संबंध में संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान करता हो।"  

उन्होंने आगे कहा कि भारत हमारा एक रणनीतिक साझेदार है जिसके साथ हम पूर्ण और स्पष्ट बातचीत करते हैं और इसमें रूस के साथ संबंधों के बारे में हमारी चिंताएं भी शामिल हैं। हालांकि मिलर ने कहा कि वह पीएम मोदी की रूस यात्रा के बारे में भारत के साथ विशेष बातचीत से अनजान थे।
विज्ञापन


संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत के साथ मजबूत संबंध बनाए हैं, भारत को चीन के सामने एक शक्तिशाली भागीदार के रूप में देखते हुए राष्ट्रपति जो बिडेन ने एक साल पहले पीएम मोदी को  अमेरिकी यात्रा के लिए आमंत्रित किया था। 

शीत युद्ध के समय से रूस और भारत के पुराने रिश्ते हैं
रूस के साथ भारत का शीत युद्ध समय से ही पुराना रिश्ता है। यूक्रेन से युद्ध के बाद भारत ने रूस पर प्रतिबंधों में शामिल होने से इनकार कर दिया था और इसके विपरीत भारत ने सस्ती ऊर्जा आयात के लिए रूस का रूख किया है।

PM मोदी को बैठाकर पुतिन ने खुद ड्राइव की गाड़ी
प्रधानमंत्री मोदी के रात्रिभोज के लिए सरकारी आवास पर पहुंचने पर रूसी राष्ट्रपति ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पुतिन ने पीएम मोदी को इलेक्ट्रिक कार में बैठाकर अपने सरकारी आवास के आसपास सैर कराई। इस दौरान पुतिन ने खुद ही गाड़ी ड्राइव की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें