फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भागें, छिपें या लड़ें': अमेरिका की यूनिवर्सिटी में सुनी गई गोलीबारी की आवाज, सक्रिय हमलावर को लेकर अलर्ट जारी

Sat, 08 Apr 2023 09:45 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

यूनिवर्सिटी ने एक ट्वीट में कहा गया था कि कैंपस के वान व्लीट ओवल में सक्रिय शूटर घूम रहा है। तुरंत एक्शन लें। भागें, छिपें, लड़ें।
विज्ञापन
अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में गोलीबारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की ओक्लाहोमा यूनिवर्सिटी में एक सक्रिय शूटर की ओर से फायरिंग की गई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। ट्वीट में कहा गया है कि यूनिवर्सिटी के नॉर्मन कैंपस में गोली चलने की आवाज सुनी गई है। साउथ ओवल की तरफ जानें से बचें। जहां जगह मिले, वहीं छिप जाएं। 
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ने इससे पहले स्थानीय समयानुसार शुक्रवार देर रात एक ट्वीट में कहा गया था कि कैंपस के वान व्लीट ओवल में सक्रिय शूटर घूम रहा है। तुरंत एक्शन लें। भागें, छिपें, लड़ें। स्थानीय मीडिया की ओर से यूनिवर्सिटी के आसपास के जो फुटेज जारी हुए हैं, उनमें पुलिस और स्वैट (SWAT) टीमों को कैंपस के बाहर घेराबंदी करते देखा जा सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें