फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका-ईरान तनाव: दो बी-52 बमवर्षक विमानों ने फिर से मध्य-पूर्व में भरी उड़ान

Mon, 08 Mar 2021 01:45 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, दुबई
विज्ञापन
us-iran tensions
विज्ञापन

अमेरिका के दो बी-52 बमवर्षक विमानों ने रविवार को एक बार फिर मध्य-पूर्व में उड़ान भरी। वाशिंगटन और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच इस मिशन को तेहरान के लिए चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन


बेरूत के ईरान-समर्थित एक टीवी चैनल ने हाल ही में ईरानी सेना के ड्रोन द्वारा ली गई फुटेज प्रसारित की गई थी, जिसमें इस्राइली पोत में हुए रहस्मयी विस्फोट को दिखाया गया था। इस प्रसारण के जरिए चैनल यह दर्शाना चाहता था कि ईरान पोत में विस्फोट की घटना में शामिल नहीं था, जबकि इस्राइल ने तेहरान को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

इस पूरे प्रकरण के बीच बमवर्षक विमानों ने ईरान को चेतावनी देने के तौर पर यह उड़ान भरी है। अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने कहा कि दो बी-52 बमवर्षक विमानों ने इस्राइल, सऊदी अरब और कतर के सैन्य विमानों के साथ क्षेत्र में उड़ान भरी। इस साल चौथी बार इन विमानों ने मध्य-पूर्व क्षेत्र में उड़ान भरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें