ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में ड्रग तस्करी में लिप्त नाव पर घातक हमला किया। रक्षा मंत्री हेगसेथ ने कहा नाव खुफिया जानकारी पर निशाना बनी। उन्होंने बताया कि नाव में सवार दोनों तस्कर मारे गए और इस कार्रवाई में अमेरिकी जवान सुरक्षित है।
अमेरिका की ट्रंप प्रशासन ने ड्रग तस्करी के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत अमेरिकी प्रशासन ने कोलंबिया के तट के पास अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में ड्रग तस्करी में शामिल एक नाव पर घातक हमला किया। इस हमले में दो लोगों की मौत हुई। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि की और कहा कि यह हमला नार्को टेररिज्म (ड्रग आतंकवाद) के खिलाफ अमेरिका के अभियान का हिस्सा है।
यह अमेरिका का आठवां हमला था और पहली बार करिबीय के बाहर, यानी प्रशांत महासागर की ओर किया गया। इससे पहले के सात हमले करिबीय सागर में हुए थे। इसको लेकर हेगसेथ ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के आदेश पर हमने एक नाव पर हमला किया जो एक आतंकी संगठन चला रहा था और नशे की तस्करी कर रहा था। दोनों तस्कर मारे गए और अमेरिकी बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ।
अमेरिकी खुफिया विभाग ने दी थी जानकारी
कोलंबिया के राष्ट्रपति पर ट्रंप का हमला
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि ड्रग कारोबार अब कोलंबिया का सबसे बड़ा धंधा बन गया है और पेट्रो इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर रहे। अमेरिका ने उन्हें लंबे समय से मदद दी है, जो अब खत्म की जा रही है।
ये भी पढ़ें:- US: वेनेजुएला-अमेरिका के बीच बढ़ा तनाव, सीमा पर नजर आए B-1 बमवर्षक, ट्रंप बोले- ड्रग माफियाओं पर करेंगे हमला