फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: लॉस एंजेलिस में ईरान समर्थित रैली में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, भीड़ ने चालक को पीटा; वीडियो आया सामने

Mon, 12 Jan 2026 08:25 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। लॉस एंजिल्स

सार

US Truck In Crowd: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में ईरान के समर्थन में रैली निकाल रहे प्रदर्शनकारियों की भीड़ में एक ट्रक तेज रफ्तार में घुस गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ट्रक ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
लॉस एंजेलिस में ईरान समर्थक प्रदर्शन के दौरान हंगामा - फोटो : X-@CollinRugg
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में ईरान के समर्थन में हो रहे प्रदर्शन में उस वक्त अचानक अफरा-तफरी मच गई। जब एक तेज रफ्तार ट्रक भीड़ में घुसा गया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। गुस्साएं लोगों ने बाद में ट्रक ड्राइवर की पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रही भीड़ को कुचलने का प्रयास
दरअसल ईरान की जनता सरकार के खिलाफ पिछले 15 दिनों से आंदोलन कर रही है, जिसका असर पूरी दुनिया के साथ अमेरिका में भी देखने को मिल रहा है। इस कड़ी में लॉस एंजिल्स में ईरानी शासन के विरोध में एक मार्च निकाला जा रहा था, जिसमें शामिल हुए लोगों को एक ट्रक से कुचलने की कोशिश की गई।  

ट्रक के आगे से हटे लोग, बाल-बाल बचे
अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार (11 जनवरी) दोपहर को लॉस एंजिल्स में ईरान में जारी आंदोलन के समर्थन में रैली निकाली जा रही थी। इस दौरान एक यू-हॉल ट्रक प्रदर्शनकारियों की भीड़ में दाखिल हो गया। लॉस एंजिल्स पुलिस के मुताबिक ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था, जिससे बचने के लिए प्रदर्शनकारी रास्ते से हट गए और फिर ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Trump: ईरान ने पार की रेड लाइन? बढ़ते प्रदर्शनों के बीच ट्रंप ने दी चेतावनी, सैन्य कार्रवाई पर कहीं ये बात

घटना के बाद ट्रक को कुछ ही ब्लॉक दूर रोक लिया गया। ट्रक की खिड़की और साइड के शीशे टूटे हुए थे। इस दौरान पुलिस ने ट्रक को घेर लिया, जबकि प्रदर्शनकारी ट्रक ड्राइवर पर घूंसे बरसाते और झंडों के डंडों को साइड की खिड़की के अंदर डालकर हमला करते नजर आए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Iran Protest: ईरान में खामेनेई विरोधी आंदोलन के बीच भारतीय गिरफ्तार? तेहरान ने बता दी सच्चाई

दो लोगों को आई मामूली चोटें
पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक, जिसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, उसे आगे की जांच के लिए हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति को ट्रक से टक्कर लगी, लेकिन कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। लॉस एंजेलिस फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि दो लोगों की मौके पर जांच की गई, हालांकि दोनों ने इलाज लेने से इनकार कर दिया।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें