फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान पर निर्णायक हमले की तैयारी?: ट्रंप ने वित्त मंत्री को लाइव इंटरव्यू से अपने पास बुलाया; कांपने लगी आवाज

Fri, 13 Mar 2026 08:33 PM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

क्या अमेरिका ईरान पर निर्णायक हमले की तैयारी कर रहा है? क्या अमेरिका को पश्चिम एशिया जंग में बड़ा नुकसान हुआ है? या फिर कुछ और ही बड़ी वजह है, जिसके कारण ट्रंप ने बीच इंटरव्यू में से अमेरिकी वित्त मंत्री को बुला लिया। इसके बाद जब बेसेंट वापस लौटे से उनकी आवाज लड़खड़ा रही थी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में संघर्ष - व्हाइट हाउस में हलचल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अप्रत्याशित कदम उठाते हुए, व्हाइट हाउस में लाइव इंटरव्यू दे रहे वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट को बीच में ही बुला लिया। इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। बेसेंट, जो एक महत्वपूर्ण साक्षात्कार में भाग ले रहे थे, को राष्ट्रपति के बुलावे पर जाना पड़ा, जिससे इंटरव्यू लगभग दो घंटे तक रुका रहा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - अमेरिका ने युद्ध में पहली बार दागी प्रिसिजन स्ट्राइक मिसाइल?: शीर्ष सैन्य अधिकारी का खुलासा, सैनिकों को सराहा

दो घंटे तक रुका रहा बेसेंट का इंटरव्यू
जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट व्हाइट हाउस में एक लाइव इंटरव्यू दे रहे थे, जब उन्हें राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पास बुलाया। राष्ट्रपति के अचानक बुलावे के कारण, बेसेंट को इंटरव्यू बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। इंटरव्यू लेने वाले पत्रकार को करीब दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जिसके बाद साक्षात्कार फिर से शुरू हो सका। यह घटना सुबह 10 बजकर 22 मिनट पर हुई। जब बेसेंट वापस आए तो स्पष्ट रूप से घबराए हुए दिखाई दिए और उनकी आवाज भी लड़खड़ा रही थी। पत्रकार ने उनसे पूछा कि ट्रंप कैसे हैं और क्या अमेरिकी राष्ट्रपति तनाव में हैं, तो बेसेंट ने जवाब दिया- राष्ट्रपति बहुत अच्छे मूड में हैं। ईरान मिशन तय समय से पहले अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


बेसेंट ने ट्रंप और हेगसेथ की जमकर तारीफ
इसके बाद अमेरिकी वित्त मंत्री ने ट्रंप और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की तारीफ की। उन्होंने अपने किशोर बच्चे का जिक्र करते हुए कहा कि वह सेना में सेवा करने के बारे में सोच रहा है और ऐसे नेताओं के हाथों में वह अपने बच्चे की जिंदगी सौंपने पर भरोसा करते हैं। हालांकि, पूरे सवाल-जवाब के दौरान बेसेंट की आवाज कांपती रही। इसके अलावा, इंटरव्यू के बाकी हिस्से में वह ईरान की स्थिति को लेकर सीधे जवाब देने से बचते नजर आए।

ट्रंप के बुलावे के बाद अटकलों का बाजार गर्म
राष्ट्रपति द्वारा किसी वरिष्ठ अधिकारी को एक सार्वजनिक इंटरव्यू के बीच में बुलाना एक असामान्य घटना है। इसने कई तरह की अटकलों को जन्म दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह राष्ट्रपति ट्रंप की कार्यशैली का एक हिस्सा हो सकता है, जो अक्सर अपने कर्मचारियों को अप्रत्याशित रूप से निर्देश देते हैं। वहीं, कुछ का मानना है कि यह किसी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे से संबंधित हो सकता है, जिसके लिए राष्ट्रपति को तुरंत बेसेंट की सलाह या जानकारी की आवश्यकता पड़ी हो।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Israel: आईडीएफ का दावा- बेरूत और दक्षिणी लेबनान में तबाह किए हिज्बुल्ला के ठिकाने; वीडियो जारी किया

क्या आर्थिक मोर्चे पर घटी कोई महत्वपूर्ण घटना?
स्कॉट बेसेंट अमेरिकी वित्त विभाग के प्रमुख हैं और देश की आर्थिक नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी उपस्थिति और बयानबाजी वित्तीय बाजारों और अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक संबंधों पर गहरा प्रभाव डाल सकती है। ऐसे में, किसी इंटरव्यू के बीच में उनका राष्ट्रपति द्वारा बुलाया जाना, यह दर्शाता है कि वर्तमान में आर्थिक मोर्चे पर कुछ महत्वपूर्ण घटित हो रहा है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या इस बारे में कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया जाता है। साथ ही, यह भी देखना होगा कि क्या इस घटना का अमेरिकी अर्थव्यवस्था या अंतर्राष्ट्रीय संबंधों पर कोई दीर्घकालिक प्रभाव पड़ता है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें