फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइवान को क्रूज मिसाइल, ड्रोन समेत सात प्रमुख हथियार प्रणालियां बेचेगा अमेरिका

Thu, 17 Sep 2020 02:03 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

चीन को घेरने की रणनीति के तहत अमेरिका ने ताइवान को क्रूज मिसाइल और ड्रोन समेत सात प्रमुख हथियार प्रणालियां बेचने की योजना बनाई है। सूत्रों ने कहा, बीजिंग के साथ तनाव को कम करने की रणनीति के तहत पिछले वर्षों में इस बिक्री को रोकने का फैसला लिया जाता रहा। लेकिन 2020 में ट्रंप प्रशासन चीन के साथ अधिक आक्रामक है और यह सौदा बीजिंग व वाशिंगटन के बीच मौजूदा तनाव को और बढ़ा सकता है।

विज्ञापन


सूत्रों ने कहा, इन हथियार प्रणालियों की बिक्री लॉकहीड मार्टिन, बोइंग और जनरल एटोमिक्स कंपनियां करेंगी। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सौदे से जुड़ी जानकारियां साझा कर दी हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस को एक हफ्ते के भीतर जानकारी दी जा सकती है। हालांकि विदेश मंत्रालय ने इस पर टिप्पणियां करने से इनकार कर दिया।
 
इन हथियारों का होगा निर्यात
ताइवान को उन्नत मिसाइलों से लैस ड्रोन मिल सकते हैं, जो समुद्र में होने वाले युद्ध के लिए विशेष रूप से बनाए गए हैं। ताइवान ने अमेरिका से लॉकहीड मार्टिन के हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम की मांग भी की है, जो ट्रक से भी लॉन्च किए जा सकते हैं। ताइवान को इसके अलावा एंटी-टैंक मिसाइल भी मिल सकती हैं।
विज्ञापन

 
पानी के भीतर पहला मिसाइल परीक्षण करेगा उत्तर कोरिया
दक्षिण कोरिया ने बुधवार को दावा किया कि उत्तर कोरिया एक साल के भीतर पानी के भीतर अपने पहले बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण को अंजाम दे सकता है। इस परीक्षण के लिए उत्तर कोरिया सिनपो शिपयार्ड की मरम्मत में जुटा है, जो हाल में आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त हो गया था। यहां उत्तर कोरिया अपनी पनडुब्बियों का निर्माण कर रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें