फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉरेंस के प्रत्यर्पण की तैयारी में अमेरिका: सात समंदर पार भी फैला बिश्नोई का साम्राज्य, अब किस केस में फंसा?

Sun, 12 Jul 2026 10:56 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, वाशिंगटन।

सार

अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध नेटवर्क पर अमेरिका ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई और गुरिंदरजीत सिंह नागरा के प्रत्यर्पण की पुष्टि की है। 'ऑपरेशन हार्डबॉल' के तहत 37 लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, जबकि 24 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इस कार्रवाई में हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड और अमेरिका में रंगदारी जैसे मामलों को भी शामिल किया गया है।
 
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई, गैंगस्टर - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध नेटवर्क के खिलाफ अमेरिका ने बड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अमेरिकी न्याय विभाग अब भारत से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के प्रत्यर्पण की मांग कर सकता है। बिश्नोई पर कनाडा में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रचने और अमेरिका में कई अन्य आपराधिक मामलों से जुड़े होने के आरोप हैं। यह जानकारी अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय (सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ऑफ कैलिफोर्निया) के जनसंपर्क अधिकारी सिएरान मैकएवॉय ने  न्यूज एजेंसी पीटीआई को दी।
विज्ञापन


गुरिंदरजीत सिंह नागरा के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू  
अमेरिका ने पंजाब पुलिस के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) गुरिंदरजीत सिंह नागरा के प्रत्यर्पण की भी प्रक्रिया शुरू करने की पुष्टि की है। नागरा पर अमेरिका में चार लाख डॉलर की रंगदारी से जुड़े मामले में शामिल होने का आरोप है। जांच एजेंसियों का दावा है कि उसने लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया गैंग के साथ मिलकर अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के संपन्न परिवारों को निशाना बनाया।

पीटीआई की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय के अधिकारी सिएरान मैकएवॉय ने दोनों के प्रत्यर्पण को लेकर 'हां' में जवाब दिया। हालांकि उन्होंने इससे आगे कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


क्या है 'ऑपरेशन हार्डबॉल'?
इसी सप्ताह अमेरिका, कनाडा और यूरोप की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर तीन भारत-आधारित अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। 'ऑपरेशन हार्डबॉल' नाम से चलाए गए इस अभियान में कुल 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 11 आरोपी कैलिफोर्निया से पकड़े गए। अमेरिकी न्याय विभाग ने इस मामले में कुल 37 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। जांच के अनुसार ये सभी विभिन्न संगठित अपराधों से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा हैं।

गोल्डी बरार पर भी शिकंजा
अमेरिकी एजेंसियों ने लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी गोल्डी बरार पर भी शिकंजा कस दिया है। उस पर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आदेश देने का आरोप लगाया गया है। उसकी गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले के लिए एफबीआई ने 50,000 डॉलर के इनाम की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें: पत्नी ने की बेवफाई तो कसाई बना सगा बाप: सोते बच्चों को करंट से तड़पा-तड़पाकर मारा, फिर खुद भी दे दी जान

निज्जर हत्याकांड के बारे में
खालिस्तान समर्थक और कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून 2023 को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में तनाव बढ़ गया था। अब अमेरिकी जांच एजेंसियों ने भी इस मामले को अपनी कार्रवाई का हिस्सा बनाया है।
विज्ञापन


मामले से जुड़ी बड़ी बातें
  • अमेरिका ने लॉरेंस बिश्नोई और गुरिंदरजीत सिंह नागरा के प्रत्यर्पण की मांग करने की पुष्टि की।
  • बिश्नोई पर हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश और अमेरिका में अन्य आपराधिक मामलों से जुड़े होने के आरोप हैं।
  • नागरा पर अमेरिका में चार लाख डॉलर की रंगदारी मामले में शामिल होने का आरोप है।
  • 'ऑपरेशन हार्डबॉल' के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप की एजेंसियों ने 24 लोगों को गिरफ्तार और 37 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें