फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'सबसे बेहतरीन फर्स्ट लेडी...', कहते-कहते अटक गए ट्रंप, पत्नी मेलानिया ने क्यों कहा- नेक्स्ट कॉल? जानिए

Thu, 25 Dec 2025 05:41 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर व्हाइट हाउस से फोन कॉल कार्यक्रम के दौरान डोनाल्ड ट्रंप बच्चों और आम लोगों से बात कर रहे थे। इसी बीच मजेदार पल तब देखने को मिला जब उन्होंने पत्नी मेलानिया ट्रंप को 'सबसे बेहतरीन फर्स्ट लेडी' कहना चाहा, तो मेलानिया ने कुछ ऐसा कहा, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। आइए जानते है।

विज्ञापन
ट्रंप और मेलानिया ने क्रिसमस पर बच्चों से की बात - फोटो : X @WhiteHouse
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिसमस की पूर्व संध्या को फोन कॉल के माध्यम से एक कार्यक्रम के दौरान कई लोगों से बातचीत की, जिसमें बच्चे भी शामिल है। इस मौके पर कई लोगों से बात करने के बाद एक अजीब पल सामने आया। एक मौके पर जब डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप की तारीफ करने लगे, तब कुछ ऐसा हुआ, जिसने खूब सुर्खियों बटोरी।

विज्ञापन


बता दें कि ये तब की बात है जब ट्रंप क्रिसमस के मौके पर व्हाइट हाउस से फोन कॉल कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप की तारीफ करना शुरू किया और उन्हें सबसे बेहतरीन फर्स्ट लेडी कहने वाले थे। लेकिन बात बीच में ही रुक गई। दरअसल, जैसे ही ट्रंप तारीफ में लगे, मेलानिया ने जल्दी से बीच में आकर कहा कि अब अगले कॉल्स की बारी है। यानी ट्रंप का कमेंट कट गया और थोड़ी अजीब, लेकिन मजेदार स्थिति बन गई।

ये भी पढ़ें:- Bangladesh: 17 साल बाद तारिक की घर वापसी, बोले- अब लोकतांत्रिक हक वापस लेने का वक्त; बताया भविष्य का रोडमैप
विज्ञापन


बच्चों से फोन पर बात करते दिखे ट्रंप, 'बैड सांता' का जिक्र
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिसमस ईव पर बच्चों से फोन पर बातचीत की। वे और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप NORAD के जरिए सांता क्लॉज की 'यात्रा' ट्रैक करने की परंपरा में शामिल हुए। बातचीत के दौरान ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि देश में कोई 'बैड सांता' घुसपैठ न करे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Christmas Across Globe: US से वेटिकन और यरुशलम तक क्रिसमस, पोप लियो XIV और राष्ट्रपति ट्रंप ने दिए ये संदेश

उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी के स्टॉकिंग में कोयला आ जाए, तो वह भी 'इतना बुरा नहीं' है, हालांकि बच्चों ने तुरंत कहा कि उन्हें कोयला नहीं, खिलौने चाहिए। एक बच्चे से कुकीज को लेकर बात करते हुए ट्रंप बोले, 'सांता थोड़े गोल-मटोल होते हैं, उन्हें कुकीज पसंद आएंगी।' इस बार ट्रंप का मूड हल्का-फुल्का रहा और बातचीत हंसी-मजाक से भरी रही।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें