फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने हमलावर आईसीबीएम को मार गिराने का सफल परीक्षण किया: पेंटागन

Tue, 17 Nov 2020 10:21 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों (आईसीबीएम) के हमले से देश को बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अधिकारियों के मुताबिक नौसेना के पोत से इंटरसेप्टर मिसाइल (मिसाइल को रोकने वाली मिसाइल) छोड़ा गया जिसने समुद्र में प्रायोगिक आईसीबीएम को मार गिराया।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले आईसीबीएम को निशाना बनाने के लिए भूमिगत केंद्र से इंटरसेप्टर मिसाइल को लॉन्च किया गया था और इसकी अगली कड़ी में अधिक चुनौतीपूर्ण पोत के आधार से दुश्मन की लंबी दूरी की मिसाइल को गिराने का सफल परीक्षण किया गया, जिससे पेंटागन की मौजूदा मिसाइल रक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता और उसपर भरोसा बढ़ा है।

गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने हाल में आईसीबीएम मिसाइलों के परीक्षण से बचने और परमाणु परीक्षण जारी नहीं रखने की घोषणा की है लेकिन अमेरिका में राष्ट्रपति पद पर डोनाल्ड ट्रम्प के उत्तराधिकारी के तौर पर जो बाइडन के चुने जाने के बाद प्योंगयोग के शासक किम जोंग उन की मंशा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
विज्ञापन


नौसेना के वाइस एडमिरल और पेंटागन के मिसाइल रक्षा एजेंसी के निदेशक जॉन हिल ने कहा कि मंगलवार को मिसाइल परीक्षण शानदार और कार्यक्रम के लिए अहम उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि पोत आधारित मिसाइल रक्षा प्रणाली दुश्मन की मिसाइल का पता लगाने और उसपर नजर रखने में अधिक सक्षम है और यह अविश्वसनीय तरीके से बढ़े मिसाइल हमले के खतरे से निपटने में अमेरिका को बढ़त देगा। हालांकि, इस दौरान उन्होंने उत्तर कोरिया का नाम नहीं लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें