फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Strikes on Ukraine: अमेरिका ने यूक्रेन पर रूस की भारी बमबारी की निंदा की, ब्लिंकन ने समर्थन को लेकर कही

Sat, 30 Dec 2023 03:38 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

एक्स पर एक पोस्ट में ब्लिंकन ने स्थिति की गंभीरता को लेकर कहा कि अमेरिका आज पूरे यूक्रेन में रूस के भयानक हमलों की कड़ी निंदा करता है। पुतिन ने यूक्रोन के खिलाफ क्रूर युद्ध जारी रखा है, हमें अपनी रक्षा में यूक्रेन का समर्थन करना चाहिए।  
विज्ञापन
Antony Blinken - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने यूक्रेन पर रूस के ताजा हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रूस के हमलों को भयावह बताते हुए कहा कि अमेरिका को अपनी रक्षा में यूक्रेन का समर्थन करना चाहिए। यूक्रेन को सैन्य सहायता प्रदान करने के लिए अमेरिकी संसद कांग्रेस से अधिक धनराशि जारी करने का आग्रह करते हुए ब्लिंकन ने कहा कि कांग्रेस को नए साल में कार्य करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन


एक्स पर एक पोस्ट में ब्लिंकन ने स्थिति की गंभीरता को लेकर कहा कि अमेरिका आज पूरे यूक्रेन में रूस के भयानक हमलों की कड़ी निंदा करता है। पुतिन ने यूक्रोन के खिलाफ क्रूर युद्ध जारी रखा है, हमें अपनी रक्षा में यूक्रेन का समर्थन करना चाहिए। ब्लिंकन ने विपरीत परिस्थितियों में महत्वपूर्ण उपलब्धियों को स्वीकार करते हुए यूक्रेन के लोगों के लचीलेपन की भी सराहना की।

यूक्रेन के समर्थन में खड़े : सुनक
ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने कहा कि इस बड़े हमले के बाद दुनिया को यूक्रेन के समर्थन में आगे की कार्रवाई के लिए प्रेरित होना चाहिए। हम यूक्रेन के साथ युद्ध के हर मोड़ पर खड़े रहेंगे।
विज्ञापन


रूस के हमले में 24 लोगों की मौत
रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन में जबरदस्त हमले किए और 122 मिसाइलें तथा 36 ड्रोन दागे। इस ताजा हमले में 24 नागरिकों की मौत हो गई। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि 22 माह के युद्ध में रूस का यह सबसे बड़ा हवाई हमला था। यूक्रेन के सैन्यप्रमुख वलेरी जलुजनी ने कहा, हमारी वायु सेना ने रात भर में 87 मिसाइलों और 27 ड्रोनों को रोक दिया। वायु सेना द्वारा मिसाइलों-ड्रोनों को रोकने के बावजूद हमले में 24 लोग मारे गए, जबकि कई लोग मलबे में दबे हैं। हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना ने बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों सहित कई हथियार इस्तेमाल किए। यूक्रेनी वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इहनाट ने कहा, रूस ने पूरे यूक्रेन में हमले के लिए अपने पास मौजूद सभी चीजों का इस्तेमाल किया। हमले लगभग 18 घंटे तक जारी रहे जिनमें कीव और पूर्वी एवं पश्चिमी यूक्रेन के क्षेत्रों सहित छह शहरों को निशाना बनाया गया।  वायु सेना के कमांडर मायकोला ओलेशचुक ने कहा, इससे पहले इतना बड़ा हमला नवंबर 2022 में हुआ था जब रूस ने यूक्रेन के खिलाफ 96 मिसाइलें दागी थीं।

बचाव के लिए पश्चिमी सहयोगियों से आग्रह
यूक्रेनी अधिकारियों ने देश के पश्चिमी सहयोगियों से शुक्रवार जैसे हवाई हमलों से खुद को बचाने के लिए और अधिक हवाई सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया है।  यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि लगभग 18 घंटे के हमले के दौरान कई लोग घायल हो गए और अज्ञात संख्या में लोग मलबे के नीचे दब गए हैं।  पूरे यूक्रेन में क्षतिग्रस्त होने वाली इमारतों में एक प्रसूति अस्पताल, अपार्टमेंट ब्लॉक और स्कूल शामिल हैं। यूक्रेनी वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इहनाट ने कहा कि रूस ने हमले में पनडुब्बी से प्रक्षेपित कलिब्र मिसाइलों को छोड़कर, उनके पास मौजूद सभी चीजें लॉन्च कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें