फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: होर्मुज से बारूदी सुरंगों को हटाने के लिए अमेरिका ने भेजे रोबोट, ड्रोन से की जा रही समुद्री तल की जांच

Mon, 20 Apr 2026 06:52 AM IST
Nirmal Kant एजेंसी, वॉशिंगटन/बार्सिलोना/ब्रसेल्स।

सार

US: अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में संभावित बारूदी सुरंगों को हटाने के लिए समुद्री ड्रोन और रोबोटिक प्रणालियां तैनात की हैं, ताकि अस्थायी युद्धविराम के बीच वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही फिर से सामान्य हो सके। समुद्र तल की जांच कर खदानों की पहचान की जा रही है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एडॉब स्टॉक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान की तरफ से बिछाई गईं बारूदी सुरंगों को हटाने के लिए समुद्री ड्रोन व अन्य रोबोटिक प्रणालियां भेजी हैं। ईरान-अमेरिका में अस्थायी युद्धविराम के बीच यह प्रयास किया जा रहा है कि होर्मुज के जरिये वाणिज्यिक पोतों की आवाजाही जल्द से जल्द बहाल की जाए।
विज्ञापन


अमेरिकी नौसेना जलडमरूमध्य में संभावित रूप से मौजूद बारूदी सुरंगों की पहचान और उनका पता लगाने के लिए मानवयुक्त और मानवरहित कार्यक्रमों को चला रही है। होर्मुज जलडमरूमध्य का वैश्विक स्तर पर बहुत महत्व है क्योंकि विश्व के लगभग पांचवें हिस्से का तेल और द्रवीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) यहीं से होकर गुजरता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी नौसेना मानवरहित जलमग्न जलवाहियों (यूयूवी) का उपयोग करके समुद्र तल की प्रारंभिक जांच कर रही है। पता चलने पर समुद्री बारूदी सुरंगों को विशेष रोबोटिक प्रणालियों का उपयोग करके नष्ट कर दिया जाता है। 

जंगी पोतों पर खाने-पीने की चीजों की कमी को बताया फेक न्यूज
अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने होर्मुज में तैनात अमेरिकी सैन्य पोतों पर खाने-पीने की चीजों की कमी की रिपोर्ट को फेक न्यूज करार दिया। उन्होंने इस खबर को छापने वाले पत्रकारों की तुलना फरसियों से की जो बाइबिल में वर्णित यहूदी समूह थे, जिन्होंने यीशु का विरोध किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप का दावा: अमेरिका ने जब्त किया ईरानी मालवाहक जहाज, होर्मुज के पास घेराबंदी तोड़ने की कर रहा था कोशिश
विज्ञापन


अमेरिकी नौसेना को रोबोट से जलडमरूमध्य का सर्वेक्षण और उसे साफ करने में मदद की है जबकि पारंपरिक तरीकों में इसमें हफ्तों या महीनों का समय लगता था। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, सेना एक सामान्य मानवरहित सतह पोत, आरटीएक्स कॉर्पोरेशन द्वारा विकसित एक ड्रोन का उपयोग कर रही है जो एक्यूएस-20 नामक एक तैरते हुए सोनार सिस्टम को खींचता है। यह सिस्टम समुद्र तल पर बिछी खदानों की जांच करती है और एक समय में 100 फीट तक चौड़े क्षेत्रों में गश्त करने में सक्षम है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें