फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: ब्लैक होल और विस्फोट करने वाले तारों आदि के अध्ययन के लिए नासा ने नई एक्स-रे वेधशाला लॉन्च की

Fri, 10 Dec 2021 02:54 AM IST
सुभाष कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर अजाला, वॉशिंगटन

सार

इस मौके पर आईएक्सपीई के प्रिसिपल इन्वेस्टिगेटर मार्टिन वेसकॉफ ने कहा कि इस मिशन की शुरुआत एक्स-रे एस्ट्रोनॉमी के क्षेत्र में एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन
एक्स रे मिशन (आईएक्सपीई) - फोटो : NASA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक नए एक्स रे मिशन (आईएक्सपीई) को लांच किया है। यह मिशन अंतरिक्ष में होने वाली कई रहस्यमयी घटनाओं को उजागर करने में कारगर साबित होगा। इससे ब्लैक होल, सुपरनोवा और ब्रह्मांड की प्रकृति के बारे में कई अहम जानकारी सामने आने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


इस ऐतेहासिक एक्स-रे मिशन को सुबह एक बजे स्पेस एक्स कंपनी के फॉल्कन 9 के रॉकेट की मदद से नासा के केनेडी स्पेस सेंटर फ्लोरिडा से लांच किया गया है। यह मिशन नासा और इटली की अंतरिक्ष एजेंसी का संयुक्त कार्यक्रम है।

इस मौके पर नासा ने कहा कि आईएक्सपीई एक्स-रे मिशन सुबह 1 बजे लंच हो गया है। यह मिशन अंतरिक्ष में होने वाली रहस्यमयी घटनाओं जेसे ब्लैक होल और न्यूट्रॉन तारे आदि के बारे में पता लगाने में मददगार साबित होगा। हालांकि, आईएक्सपीई नासा के एक्स रे टेलिस्कोप चंद्र एक्स-रे की तरह बड़ा और मजबूत नहीं है। 
विज्ञापन




इस मौके पर आईएक्सपीई के प्रिसिपल इन्वेस्टिगेटर मार्टिन वेसकॉफ ने कहा कि इस मिशन की शुरुआत एक्स-रे एस्ट्रोनॉमी के क्षेत्र में एक बड़ा कदम है। आईएक्सपीई मिशन हमे अंतरिक्ष में कॉस्मिक एक्स-रे के सटीक प्रकृति और मूल की जानकारी देगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें