फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अदाणी के खिलाफ आपराधिक सिविल मामलों में एक ही जज करेंगे सुनवाई, न्यूयॉर्क की जिला अदालत का फैसला

Fri, 03 Jan 2025 10:25 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।

सार

US: अमेरिका में रिश्वतखोरी मामले में भारतीय अरबपति गौतम अदाणी व अन्य के खिलाफ सिविल एवं आपराधिक मामलों में एक ही जज सुनवाई करेंगे। न्यूयॉर्क की एक अदालत ने अपने आदेश में कहा कि सभी मामले आपस में संबंधित हैं इसलिए इन्हें आपराधिक मुकदमे को सुन रहे जज को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
गौतम अदाणी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में रिश्वतखोरी मामले में भारतीय अरबपति गौतम अदाणी व अन्य के खिलाफ सिविल एवं आपराधिक मामलों में एक ही जज सुनवाई करेंगे। न्यूयॉर्क की एक अदालत ने अपने आदेश में कहा कि चूंकि सभी मामले आपस में संबंधित हैं इसलिए इन्हें आपराधिक मुकदमे को सुन रहे जज को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट जज वेरा एम स्कैनलॉन ने पिछले साल 12 दिसंबर को सुनाए फैसले में कहा कि जिला जज निकोलस गरौफिस के साथ विचार विमर्श में पाया कि अदाणी के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मुकदमों में एक जैसे आरोप हैं। ये सभी एक तरह के लेनदेन और घटनाओं से भी संबंधित हैं। ऐसे में न्यायिक दक्षता को बढ़ावा देने और एक साथ अलग अलग मामले सूचीबद्ध होने से बचने के लिए तीनों मुकदमों को जिला जज निकोलस गरौफिस को सौंपा जाता है। अदाणी पर अनुकूल सौर ऊर्जा अनुबंधों के बदले भारतीय अधिकारियों को 25 करोड़ अमरीकी डालर की रिश्वत देने के लिए अमेरिकी न्याय विभाग ने सिविल व आपराधिक मुकदमे चलाए हैं। अदाणी समूह ने न्याय विभाग और एसईसी के आरोपों को निराधार बताते हुए इनसे इन्कार किया है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें