फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टू प्लस टू वार्ता से चीन और रूस जैसे विरोधियों को मिला एक सख्त संदेश: अमेरिकी सीनेटर

Sat, 31 Oct 2020 02:26 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
विज्ञापन
India-America deal - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अमेरिका के एक प्रभावशाली रिपब्लिकन सीनेटर ने हाल ही में संपन्न टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता के दौरान भारत के साथ रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के ट्रंप प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा की। सीनेटर केविन क्रैमर ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच के संबंधों को मजबूत करने से दोनों देश सुरक्षित रहेंगे और इससे चीन और रूस जैसे विरोधियों को एक स्पष्ट और सख्त संदेश जाएगा। 

विज्ञापन


चीन, अमेरिका की आर्थिक गिरावट वास्तविक नहीं है: शीर्ष चीनी अधिकारी 
चीन और अमेरिका के बीच व्यापार और आर्थिक संबंधों के विघटित होने की बात को एक योजना करार देते हुए चीन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि इस तरह का कदम बिल्कुल भी वास्तविक नहीं है और इससे न तो दोनों देशों को और न ही दुनिया को कोई फायदा होगा।

चीन के वित्तीय और आर्थिक मामलों के केंद्रीय आयोग कार्यालय के उप निदेशक हान वेनसी ने सीपीसी की केंद्रीय समिति के एक मीडिया सम्मेलन में कहा कि चीन और अमेरिका के बीच आर्थिक संबंध संबंधित आर्थिक संरचनाओं की प्रकृति और वैश्विक अर्थव्यवस्था के खुलेपन से निर्धारित होते हैं।
विज्ञापन


दक्षिण चीन सागर में यूएस, इंडोनेशिया सुनिश्चित करेंगे समुद्री सुरक्षा 
दक्षिण चीन सागर (एससीएस) में चीन के नापाक मंसूबों पर नजर रखने के लिए अमेरिका और इंडोनेशिया ने एससीएस में नटुना द्वीप को विकसित करने में सहयोग करने का निर्णय लिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और इंडोनेशिया के विदेश मंत्री रेटनो मारसुडी ने बृहस्पतिवार को जकार्ता में बातचीत की।

इस मुलाकात में अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में ड्रैगन के दावों को चुनौती दी गई। नटुना द्वीपों को लेकर चीन का इंडोनेशिया के साथ क्षेत्रीय विवाद है। इंडोनेशिया द्वीपों पर संप्रभुता का दावा करता है और उसने द्वीप से दूर एक विशेष आर्थिक क्षेत्र को नामित किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें