फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: रिपब्लिकन सांसद ने भारत में बतौर अमेरिकी दूत गार्सेटी के नामांकन पर लगी रोक हटाई

Thu, 12 May 2022 03:36 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

सीनेटर के कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद, गार्सेटी के नामांकन पर लगाई रोक हटाई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीर्ष रिपब्लिकन सांसद चक ग्रैसली ने भारत में अमेरिकी राजदूत के पद के लिए एरिक गार्सेटी के नामांकन पर लगाई रोक हटा दी है। हालांकि उन्होंने कहा है कि वह सीनेट में उनके नामांकन के खिलाफ मतदान करेंगे। गार्सेटी अभी लॉस एंजिलिस के मेयर हैं और कई बार भारत की यात्रा कर चुके हैं।

विज्ञापन


ग्रैसली के कार्यालय में जांचकर्ता इस बात की तफ्तीश कर रहे थे कि गार्सेटी, राजनीतिक सलाहकार रिक जैकब्स के सिटी हॉल में तथा उसके आसपास महिलाओं और पुरुषों के प्रति अनुचित व्यवहार के बारे में क्या जानते थे।

सीनेटर के कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद, गार्सेटी के नामांकन पर लगाई रोक हटाई जा रही है। हालांकि, रोक हटाने के बाद भी ग्रैसली ने गार्सेटी के नामांकन के खिलाफ मतदान करने का फैसला किया है। यदि अमेरिकी सीनेट गार्सेटी (51) के नाम पर मुहर लगा देती है, तो वह केनेथ जस्टर का स्थान लेंगे जो ट्रंप प्रशासन में भारत में अमेरिकी राजदूत थे। बता दें कि गार्सेटी ने करीब एक साल तक हिंदी और उर्दू भाषा की पढ़ाई भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें