फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: सीनेट में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स आमने-सामने, बजट प्रस्ताव खारिज; 1 अक्तूबर से शटडाउन का खतरा बढ़ा

Sat, 20 Sep 2025 12:40 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी सीनेट ने सरकार चलाने के लिए डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों के फंडिंग प्रस्ताव खारिज कर दिए। अब 1 अक्तूबर से शटडाउन का खतरा है। डेमोक्रेट्स स्वास्थ्य बीमा सब्सिडी बचाने पर अड़े हैं, जबकि रिपब्लिकन सिर्फ अस्थायी फंडिंग चाहते हैं। दोनों दल एक-दूसरे को गतिरोध के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी सीनेट (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी सीनेट ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को संघीय एजेंसियों को कुछ हफ्तों के लिए वित्त पोषित करने वाले प्रतिस्पर्धी विधेयकों को खारिज कर दिया। नया बजट वर्ष एक अक्तूबर से शुरू हो रहा है और अब आंशिक सरकारी शटडाउन की आशंका और बढ़ गई है। दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर गतिरोध का दोष मढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन


डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन पर आरोप लगाया कि वे उनकी स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी प्राथमिकताओं पर बातचीत नहीं कर रहे, जबकि उन्हें पता है कि सीनेट में बिल पास करने के लिए डेमोक्रेटिक वोटों की भी जरूरत होगी। वहीं, रिपब्लिकन का कहना है कि डेमोक्रेट्स की मांगें खर्च को बहुत बढ़ा देंगी और ये मांगें एजेंसियों को थोड़े समय के लिए पूरी तरह से चालू रखने के मूल मुद्दे से संबंधित नहीं हैं, जबकि पूरे वर्ष के खर्च संबंधी उपाय पर बातचीत जारी है। 

डेमोक्रेट का प्रस्ताव रिपब्लिकन के बिल्कुल उलट: जॉन थून
सीनेट के रिपब्लिकन नेता जॉन थून ने कहा, 'रिपब्लिकन का प्रस्ताव एक साफ-सुथरा, गैरपक्षपाती अस्थायी बिल है, ताकि हमें पूरे बजट पर काम करने का समय मिल सके। लेकिन डेमोक्रेट्स का प्रस्ताव इसके बिल्कुल उलट है, यह एक 'गंदा सीआर' है, जिसमें पक्षपातपूर्ण नीतियां और वामपंथी एजेंडा जोड़ा गया है।' वहीं, डेमोक्रेटिक प्रस्ताव में स्वास्थ्य बीमा पर मिलने वाली अतिरिक्त सब्सिडी को बढ़ाने और पहले किए गए मेडिकेड कटौती को वापस लेने का प्रावधान था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sudan: आरएसएफ ने सूडान में मस्जिद पर किया ड्रोन हमला, नमाज के वक्त बनाया निशाना; 70 की मौत

रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के कामों को देखेगी अमेरिकी जनता 
न्यूयॉर्क के डेमोक्रेटिक नेता चक शूमर ने कहा, 'अमेरिकी जनता रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के कामों को देखेगी और साफ होगा कि जनता हमारे पक्ष में है।' इससे पहले, प्रतिनिधि सभा ने रिपब्लिकन बहुमत वाला बिल पास कर दिया था। इसमें सात हफ्तों तक सरकार को मौजूदा स्तर पर फंडिंग जारी रखने का प्रावधान था, साथ ही सांसदों, सुप्रीम कोर्ट और कार्यपालिका के सदस्यों की सुरक्षा के लिए 8.8 करोड़ डॉलर अतिरिक्त दिए जाने का प्रस्ताव था। यह कदम कंजरवेटिव कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या के बाद उठाया गया।

बिल का समर्थन करने वाले एकमात्र डेमोक्रेट सांसद जेरेड
हाउस में मतदान 217-212 रहा। मेन से डेमोक्रेट सांसद जेरेड गोल्डन ही अकेले डेमोक्रेट थे, जिन्होंने बिल का समर्थन किया। लुइसियाना के हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा, 'गेंद अब शूमर के पाले में है। उम्मीद है कि वे सरकार बंद करने का रास्ता नहीं चुनेंगे।' राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी रिपब्लिकन सांसदों से बिल का समर्थन करने को कहा और डेमोक्रेट्स पर दबाव बनाने की अपील की।

सरकार बंद होने की पूरी जिम्मेदारी रिपब्लिकन की होगी: जेफ्रीज
डेमोक्रेटिक नेता हकीम जेफ्रीज ने जवाब दिया, 'अगर सरकार बंद हुई तो इसकी पूरी जिम्मेदारी रिपब्लिकन की होगी, क्योंकि व्हाइट हाउस और दोनों सदनों में उन्हीं का नियंत्रण है।' सीनेट में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स दोनों के प्रस्तावों को 60 वोटों की जरूरत थी, लेकिन दोनों ही फेल हो गए। अब स्थिति अनिश्चित है।

अगले हफ्ते छुट्टी पर जाने वाली है सीनेट
सीनेट अगले हफ्ते यहूदी पर्व रोश हशाना की छुट्टी पर जाने वाली है और संभव है कि सांसद 29 सितंबर तक वापस न लौटें- यानी शटडाउन की डेडलाइन से सिर्फ एक दिन पहले। ऐसे में रिपब्लिकन रणनीति बना रहे हैं कि अगर वे वाशिंगटन न लौटें और अपने जिलों में रहें तो दबाव सीनेट पर बढ़ेगा कि वह हाउस का बिल मंजूर करे, वरना शटडाउन होगा।

ये भी पढ़ें: UNHRC: 'पाकिस्तान ही पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड'; कश्मीरी कार्यकर्ता ने यूएनएचआरसी में पाकिस्तानी की खोली पोल
विज्ञापन


रिपब्लिकन जानबूझकर शटडाउन की ओर बढ़ रहे
वहीं, डेमोक्रेट्स का कहना है कि रिपब्लिकन जानबूझकर शटडाउन की ओर बढ़ रहे हैं, जबकि स्वास्थ्य बीमा सब्सिडी खत्म होने से लाखों अमेरिकियों की प्रीमियम दरें बहुत बढ़ जाएंगी। स्वतंत्र सांसद एंगस किंग ने कहा, 'यह मुद्दा टाला नहीं जा सकता। लाखों लोग प्रभावित होंगे, लाल राज्यों में भी।'

वहीं, रिपब्लिकन का तर्क है कि इस मुद्दे को साल के अंत में सुलझाया जा सकता है। उन्होंने शूमर पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि बाइडन प्रशासन के दौरान डेमोक्रेट्स ने कम से कम 13 बार 'साफ-सुथरे' अस्थायी बजट प्रस्ताव कॉर्पोरेट रिजर्व (CR) को मंजूरी दी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें