अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो
- फोटो : ANI
दक्षिण चीन सागर में चीन की सेना और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस विवाद को लेकर दोनो देशों में वार-पलटवार का दौर जारी है। अब इस मामले पर अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि बीजिंग दक्षिण चीन सागर में दूसरे देशों को डराने और धमकाने का काम कर रहा है। हम उसके इस समुद्री साम्राज्य के दावों को कमजोर करने के लिए अपनी नीति को और मजबूत करने जा रहे हैं।