फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- चीन का समुद्री साम्राज्य नहीं दक्षिण चीन सागर, हमारी नीति स्पष्ट

Sat, 25 Jul 2020 10:21 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने एक बार फिर चीन पर निशाना साधा है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की नीति स्पष्ट है। दक्षिणी चीन सागर चीन का समुद्री साम्राज्य नहीं है। यदि बीजिंग अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करता है और स्वतंत्र राष्ट्र कुछ नहीं करते हैं, तो इतिहास से पता चलेगा कि सीसीपी अधिक क्षेत्र ले लेगा। चीन सागर विवादों को आंतरिक कानून के जरिए हल किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


दक्षिण चीन सागर में दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है। दरअसल, इस क्षेत्र में अमेरिकी जहाज को पीछे खदेड़ने से तिलमिलाए अमेरिका ने अपने स्ट्रैटेजिक बॉम्बर एयरक्राफ्ट की गश्त बढ़ा दी है। 

रूसी मीडिया एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक, गुरुवार को गश्ती पर निकला अमेरिकी विमान उड़ान भरते हुए चीन के क्षेत्र के पास पहुंच गया, जिससे चीन तिलमिला गया और उसकी नेवल वायुसेना ने अमेरिकी विमान को वायरलैस के जरिए चेतावनी दी। साथ ही कहा कि अगर वह पीछे नहीं लौटता है तो मजबूरन उसे कड़े कदम उठाने पड़ेंगे। 
विज्ञापन


इस घटना के बाद अमेरिका चीन पर आग बबूला हो गया और उसने प्रशांत महासागर के एक नेवल बेस पर तैनात अपने बी-1 स्ट्रैटेजिक बॉम्बर को इस क्षेत्र में गश्ती के लिए तैनात कर दिया। वहीं, इस विमान ने यूएसएस रोनाल्ड रिगन एयरक्राफ्ट कैरियर के साथ मिलकर चीन के नजदीक और दक्षिण चीन सागर में गश्त किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें