फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका ने यूएन अधिकारी फ्रांसेस्का अल्बानीज पर लगाए प्रतिबंध, इस्राइल विरोधी रवैये पर लिया गया एक्शन

Thu, 10 Jul 2025 02:04 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संयुक्त राष्ट्र की विशेष रिपोर्टर फ्रांसेस्का अल्बानीज पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिका ने अल्बानीज पर पर आईसीसी से अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर राजनीतिक-आर्थिक युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया है। इसको लेकर रुबियो ने बोला कि अब ये बर्दाश्त नहीं होगा।

विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्टर फ्रांसेस्का अल्बानीज - फोटो : एक्स@SecRubio/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की विशेष रिपोर्टर फ्रांसेस्का अल्बानीज पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अल्बानीज ने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) से अमेरिका और इस्राइल के अधिकारियों, कंपनियों और व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर शर्मनाक और गलत कोशिश की है। इस बात की जानकारी रुबियो ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। 

विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि मैं यूएन की अधिकारी फ्रांसेस्का अल्बानीज पर प्रतिबंध लगा रहा हूं। उन्होंने अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ राजनीतिक और आर्थिक युद्ध छेड़ने की कोशिश की है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम अपने सहयोगियों के आत्मरक्षा के अधिकार के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। रुबियो ने यह भी कहा कि अमेरिका अपनी संप्रभुता और अपने सहयोगियों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाता रहेगा।

ये भी पढ़ें:- विदेश नीति: पाकिस्तान और तुर्किये द्विपक्षीय संबंध मजबूत करेंगे; PAK पहुंचे दो मंत्री फिदान-गुलेर ने की वार्ता
विज्ञापन


अमेरिका ने लगाया था आतंकवाद के समर्थन का आरोप
हालांकि अमेरिका की ये कार्रवाई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी जून में ट्रंप प्रशासन ने संयुक्त राष्ट्र से अल्बानीज को हटाने की मांग की थी। साथ ही एक पत्र जारी कर आरोप लगाया गया था कि अल्बानीज कट्टर यहूदी विरोधी हैं और आतंकवाद का समर्थन करती हैं। साथ ही कहा गया कि वह खुद को अंतरराष्ट्रीय वकील बताती हैं, लेकिन उनके पास वकालत की डिग्री नहीं है।

अल्बानीज ने इस्राइल पर लगाया नरसंहार का आरोप
बता दें कि इटली की नागरिक अल्बानीज अक्सर इस्रइल पर गाजा में नरसंहार करने का आरोप लगाती रही हैं। उन्होंने कहा था कि 7 अक्तूबर 2023 को हमास की तरफ से इस्राइल पर किए गए हमले को दशकों से चल रहे फलस्तीनियों पर अत्याचार के संदर्भ में देखा जाना चाहिए।

इतना ही नहीं अल्बानीज ने अपनी एक रिपोर्ट फ्रॉम इकॉनमी ऑफ ऑक्यूपेशन टू इकॉनमी ऑफ जेनोसाइड में उन्होंने अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को इस्राइल के कथित अपराधों में साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि इस्राइल का शासन एक सुनियोजित और सैन्यीकृत नरसंहार की व्यवस्था बन चुका है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India-Namibia Defence Ties: भारत ने ऋण सहायता की पेशकश की, मजबूत होंगे दोनों देशों के संबंध

इस्राइली संगठनों ने भी लगाए आरोप
अल्बानीज का इस्राइल को लेकर सख्त रवैये को देखते हुए कुछ इस्राइली संगठनों ने भी उनपर यहूदी विरोधी और इस्राइल विरोधी सोच रखने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पहले यहूदी लॉबी पर अमेरिका को नियंत्रित करने का आरोप लगाया था और हमास द्वारा किए गए हमले में मारे गए लोगों की मौत को यहूदी धर्म से नहीं जोड़ा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें