फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Quad Meeting: एंटनी ब्लिंकन ने कहा- क्वाड किसी का विरोध नहीं, ग्रुप जितना मजबूत होगा उतना सबको मिलेगा लाभ

Fri, 11 Feb 2022 04:39 PM IST
रोमा रागिनी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित क्वाड ग्रुप की मीटिंग का चीन ने विरोध जताया था। इसको लेकर अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि क्वाड किसी देश का विरोध करने के लिए नहीं है बल्कि एक साथ प्रगति करने के लिए है। 
विज्ञापन
अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एंटनी ब्लिंकन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्वाड देशों की मीटिंग ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हो रही है। चौथे क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि क्वाड एक सकारात्मक साझेदारी रही है और रहेगी। उन्होंने कहा कि क्वाड जितना मजबूत होगा, उतना ही सबको लाभ मिलेगा।  
विज्ञापन
Trending Videos

बैठक के बाद क्वाड के ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को एंटनी ब्लिंकन ने संबोधित किया। जिसमें उन्होंने अपने इंडोनेशिया दौरे की चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र की बात करते हैं। क्वाड ग्रुप एक साथ काम करने की स्वतंत्रता का हकदार है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र की साझेदारी पर अमेरिका के सेक्रेटरी ने कहा कि इससे लोगों की जिंदगी आसान होगी। लोग खुले समाज में रह सकेंगे। क्वाड का मतलब होगा कि देश अपना रास्ता और सहयोगी चुन सकेंगे। उन्होंने कहा कि सबकी सहमति बन जाने पर समस्याओं को खुले तौर पर निपटाया जाएगा।

वहीं, COVID-19 के ग्लोबल एक्शन प्लान पर ब्लिंकन ने कहा कि बैठक में शामिल प्रत्येक क्वाड देश महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ये देश क्षेत्र की सीमा से बाहर निकलकर महामारी को खत्म करने में सहयोग करेंगे। साथ ही हम सभी टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी के लिए स्टैंडर्ड नियम बनाएंगे। जिससे हमारे देशों के नागरिकों की जिंदगी आसान होगी। हम ASEAN के साथ अपना विस्तार करेंगे। APEC की मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका अगले साल और प्रशांत द्वीप समूह में करेगा। 

अंत में ब्लिंकन ने कहा कि क्वाड एक सकारात्मक साझेदारी रही है और हमेशा रहेगी, जो किसी भी देश या देशों के समूह के विरोध में नहीं है, बल्कि इस विश्वास में है कि एक साथ हम अपने देश से बाहर निकलकर अधिक प्रगति कर सकते हैं। आमलोगों की समस्या पर यूएस के सेक्रेटरी ने कहा कि लोगों की मदद करने से अवसर खत्म हो जाते हैं लेकिन क्वॉड का एजेंडा लोगों को सशक्त बनाना है, जिससे वो अवसरों से लाभ उठा सके। 

चीन ने किया था विरोध
क्वाड की बैठक से पहले चीन ने बुधवार को कहा था कि वह गठबंधनों के बीच टकराव पैदा करने के लिए ‘विशेष गठबंधन’ बनाने के खिलाफ है। चार देशों के गठबंधन को क्षेत्रीय देशों के बीच दरार डालना बंद करना चाहिए।
विज्ञापन

बता दें कि बैठक में भारत, जापान, अमेरिका और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री शामिल हो रहे हैं। विदेश मंत्री जयशंकर ने बैठक में कहा कि चारों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत हैं, अब क्वाड में भी हमारे रिश्ते मजबूत होना चाहिए। बैठक के बाद साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने कहा कि हम ऐसा एजेंडा बना रहे हैं, जिससे एशिया-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त, खुला और समावेशी बनाया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें