अमेरिकी रक्षा मंत्री माइक पोम्पियो (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने अगस्त माह में नौका से ताइवान भागने की कथित रूप से कोशिश करते हुए हिरासत में लिए गए हांगकांग के 12 नागरिकों का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों ने कोई अपराध नहीं किया है। पोम्पियो ने बुधवार को जॉन एस. मैक्केन फ्रीडम अवॉर्ड के ऑनलाइन कार्यक्रम में कहा, मेरा मानना है कि वे स्वतंत्रता के और हर उस अधिकार के हकदार हैं जो प्रत्येक व्यक्ति को मिले हैं।
उन्होंने कहा, यह मानने वाला मैं अकेला नहीं, पूरा अमेरिका मेरे साथ है। बता दें कि हांगकांग पुलिस ने सुरक्षा कानून के तहत इन लोगों को हिरासत में लेने के बाद वकील की पहुंच भी नहीं दी। पोम्पियो का यह बयान तब आया है जब इन 12 लोगों को शहर छोड़ने की मदद के आरोप में नौ अन्य लोगों को भी पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया गया।