क्या अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने मनुष्य के जीवनकाल को बढ़ाने का रास्ता खोज लिया है? दस जुलाई को यूएससी डोर्नसिफ कॉलेज की एक टीम की ओर से जेरन्टालजी जर्नल में एक शोध छपा है। शोध में कहा गया है कि माइफप्रिस्टोन ड्रग दो अलग तरह की प्रजातियों के जीवनकाल को बढ़ा सकती है।
माइफप्रिस्टोन देने से मादा मक्खी में जलन कम हुई और वो पहले से ज्यादा स्वस्थ रही। शोध में पाया गया कि जिन मादा मक्खी को माइफप्रिस्टोन दिया गया उनकी जीवनकाल बढ़ा है।
ड्रोसोफिला को दिए गए ड्रग का असल ठीक वैसा है जैसा उन महिलाओं में था, जिन्हें ये दवा दी गई। टावर ने कहा कि मक्खी में माइफप्रिस्टोन ने प्रजनन की क्षमता कम कर दी, जन्मजात प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया बदल दी और जीवनकाल बढ़ा दिया।