फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो अलग शयनकक्ष में सो रहे, वीडियो कॉल से कर रहे बैठकें 

Sun, 12 Jul 2020 11:45 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, ब्रासीलिया
विज्ञापन
ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

कुछ महीनों पहले तक शारीरिक दूरी और मास्क लगाने की सलाहों का उल्लंघन करते हुए कोविड-19 के खतरे को कमतर करके आंक रहे ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो अब राजधानी ब्रासीलिया में अपने आधिकारिक आवास में इन्हीं नियमों का पालन कर रहे हैं।

विज्ञापन


बोल्सोनारो (65) ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्हें बुखार, दर्द और बेचैनी की शिकायत है। उन्होंने अपनी यात्राओं को रद्द कर दिया है और इस हफ्ते होने वाली उनकी सभी बैठकों को वीडियो कॉल्स में बदल दिया गया है।

कंजर्वेटिव पीटीबी पार्टी के अध्यक्ष रॉबर्टो जेफरसन ने कहा कि वह राष्ट्रपति आवास गए थे और एक बड़े टेलीविजन के सामने बैठे जहां वह बोल्सोनारो को उनके आवास में बनाए अस्थायी कार्यालय में देख सकते थे।
विज्ञापन


जेफरसन ने शनिवार को कहा, ‘मैंने पाया कि राष्ट्रपति की सेहत ठीक है।’ कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद बोल्सोनारो लगभग हर रोज डिजिटल बैठकें कर रहे हैं।

बोल्सोनारो ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए मेयरों और गवर्नरों द्वारा लगाई पाबंदियों का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि उनकी अर्थव्यवस्था पर इसका जो असर पड़ेगा वह इस वायरस से भी ज्यादा खराब होगा। वह बार-बार इसे एक छोटा-सा फ्लू बताते रहे हैं।

राष्ट्रपति की चिकित्सा टीम के एक सदस्य ने बताया कि बोल्सोनारो ने सोमवार से शुक्रवार पांच दिन तक हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन गोलियां ली। ब्राजील के राष्ट्रपति आवास के प्रेस कार्यालय ने एक बयान में बताया कि बोल्सोनारो को उनके इलाज में कोई चिकित्सीय दिक्कत नहीं हुई।

गोपनीयता की शर्त पर एक सहायक ने बताया कि बोल्सानारो अलग शयनकक्ष में सोए ताकि प्रथम महिला मिशेल बोल्सोनारो सुरक्षित रहें। वह अपनी पत्नी, बेटी और सौतेली बेटी के साथ रहते हैं।

शनिवार को प्रथम महिला ने अपने कोविड-19 जांच नतीजे की एक तस्वीर साझा की जिसमें वह संक्रमित नहीं पाई गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘मेरी बेटियां और मैं कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाई गईं। प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें