फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी समस्या पर पसीजा अमेरिका, सहायता के लिए 31733 करोड़ रुपये किए मंजूर

Tue, 02 Jul 2019 01:04 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
विज्ञापन
मैक्सिको बॉर्डर पर डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन
मैक्सिको सीमा पर प्रवासियों को राहत पहुंचाने के लिए अमेरिका ने 31733 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। अमेरिकी कांग्रेस ने इसे पहले ही मंजूरी दे दी थी। अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस बिल पर हस्ताक्षर कर दिया है। 
विज्ञापन


व्हाइट हाउस के अनुसार देश के दक्षिण-पश्चिम सीमा (मैक्सिको) पर प्रवासी संकट से निपटने, मानवीय सहायता और सुरक्षा के लिए आपातकालीन सीमा सहायता बिल को राष्ट्रपति ट्रंप ने मंजूरी दे दी है। 

बता दें कि अमेरिका ने मैक्सिको सीमा पर मई में 1.44 लाख से ज्यादा शरणार्थियों को हिरासत में लिया था। इस साल मई तक अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर 6 लाख लोग सीमा पार करते हुए पकड़े गए हैं जबकि 2,075 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार मैक्सिको से लगी सीमा पर शरणार्थियों के पकड़े जाने के मामले अप्रैल की तुलना में 32 फीसदी बढ़ गए। 2006 से किसी एक महीने में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। यह सभी लोग अवैध रूप से सीमा पार करने के तहत पकड़े गए। इनमें से करीब 10 फीसदी लोग बिना कागजात के यहां पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें