फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'हिंद प्रशांत क्षेत्र में मिलकर कर सकते हैं काम', भारतीय सेनाओं की क्षमता बढ़ाने पर ऑस्टिन ने दिया जोर

Fri, 12 Apr 2024 11:26 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि भारतीय सेना की ताकत बढ़ाकर दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति का अधिक स्थिर संतुलन बनाए रखने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं। 
विज्ञापन
अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन - फोटो : एपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने भारतीय सेना की क्षमताओं को बढ़ाने पर बात की। रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने सांसदों से कहा कि भारतीय सेना की क्षमताओं को बढ़ाकर दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति का अधिक स्थिर संतुलन बनाए रखने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं। वहीं 

विज्ञापन


अमेरिका और भारत की सेनाएं अभियान गतिविधियों को तेज कर रहीं
ऑस्टिन ने सदन की सशस्त्र सेवा समिति के सदस्यों को इस हफ्ते रक्षा मंत्रालय के वार्षिक बजट पर सांसदों की सुनवाई के दौरान बताया कि हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए अमेरिका और भारत की सेनाएं अभियान गतिविधियों को तेज कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की ताकत बढ़ाकर दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शक्ति का अधिक स्थिर संतुलन बनाए रखने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बजट के इस अनुरोध के साथ हम अपनी प्रमुख रक्षा साझेदारी के तहत अमेरिका-भारत संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। 

संयुक्त अभ्यास में तेजी ला रहे
रक्षा सचिव ने कहा, 'हमारी सेनाएं हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त अभ्यास, सूचना-साझाकरण और अन्य परिचालन गतिविधियों में तेजी ला रही हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि अमेरिका-भारत की बढ़ती साझेदारी हमारे सहयोगियों विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के बीच चतुष्कोणीय सुरक्षा वार्ता का समर्थन करे।'
विज्ञापन


वैश्विक रणनीतिक साझेदारी आवश्यक
हिंद-प्रशांत पर सांसदों की एक अलग सुनवाई के दौरान अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल जॉन सी एक्विलिनो ने सांसदों से कहा कि मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका-भारत के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि साल 2023 में अमेरिका-भारत ने इंडस एक्स शुरू किया और द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक सहयोग और नवाचार को बढ़ाने के लिए अमेरिका-भारत रक्षा औद्योगिक सहयोग के लिए एक रोडमैप पूरा किया।

क्या है अमेरिका की हिंद प्रशांत महासागर रणनीति
अपनी हिंद प्रशांत महासागर रणनीति के तहत अमेरिका हिंद प्रशांत महासागर इलाके के विभिन्न देशों के तहत सुरक्षा सहयोग बढ़ा रहा है। विभिन्न देशों को सैन्य तौर पर मजबूत किया जा रहा है। साथ ही क्वाड के तहत अमेरिका ने भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ रणनीतिक साझेदारी भी बनायी है। इस पूरी कवायद को चीन को काउंटर करने और हिंद प्रशांत महासागर को मुक्त और समृद्ध रखने के तौर पर देखा जा रहा है। क्वाड के बाद अब अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया के साथ भी एक सैन्य गठबंधन बनाने की तैयारी कर रहा है। इसी तरह का एक गठबंधन अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें