फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका-रूस वार्ता : रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा- नए साल की छुट्टियों के बाद अमेरिका से होगी वार्ता

Tue, 28 Dec 2021 03:36 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मॉस्को

सार

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि नाटो के यूक्रेन तक विस्तार पर रोक लगाने को लेकर पश्चिमी देशों से गारंटी की मांग पर अमेरिका के साथ उनके देश की वार्ता नए साल की दस दिनों की छुट्टियों के बाद करेंगे।
विज्ञापन
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि नाटो के यूक्रेन तक विस्तार पर रोक लगाने को लेकर पश्चिमी देशों से गारंटी की मांग पर अमेरिका के साथ उनके देश की वार्ता नए साल की छुट्टियों के तुरंत बाद शुरू होगी। उन्होंने कहा, हम मुख्य वार्ता अमेरिका के साथ करेंगे। रूस में दस दिनों की छुट्टियां नौ जनवरी को खत्म होंगी।

विज्ञापन


पिछले दिनों, रूस ने सुरक्षा दस्तावेज का एक मसौदा सौंपकर मांग की थी कि नाटो यूक्रेन और पूर्व अन्य सोवियत देशों को सदस्यता देने से मना करे और वह मध्य एवं पूर्वी यूरोप से अपने सैनिकों को वापस बुलाए। अमेरिका एवं उसके सहयोगी देशों ने ऐसा वादा करने से इनकार कर दिया लेकिन कहा कि वे वार्ता के लिए तैयार हैं। प्रस्तावित रूस-अमेरिका सुरक्षा संधि तथा रूस एवं नाटो के बीच सुरक्षा समझौते में ऐसी मांगें यूक्रेन सीमा के समीप रूस की सैन्य तैनाती से उत्पन्न तनाव के बीच की गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें