फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेनेजुएला के तेल से अमेरिका ने कमाए करोड़ों डॉलर: 99 फीसदी रकम लौटाने का दावा, कहां है बाकी पैसा?

Fri, 13 Nov 2026 01:52 AM IST
राकेश कुमार पीटीआई, वाशिंगटन।

सार

अमेरिकी प्रशासन के मुताबिक, वेनेजुएला के तेल, सोने और अन्य संसाधनों की बिक्री से 12.26 अरब डॉलर की कमाई हुई। इसमें से करीब 99 फीसदी रकम देश को लौटा दी गई है। 30 सितंबर तक अमेरिकी वित्त मंत्रालय के खाते में 16.86 करोड़ डॉलर बाकी थे। कमाई का बड़ा हिस्सा वहां के लोगों और कारोबारियों तक पहुंचाया गया।
 
विज्ञापन
कच्चा तेल ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने वेनेजुएला के तेल और दूसरे प्राकृतिक संसाधनों को बेचकर हुई कमाई का करीब 99 फीसदी हिस्सा वापस कर दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाए जाने के बाद से अब तक वहां के तेल, सोने, खनिज और उर्वरक की बिक्री से कुल 12.26 अरब डॉलर मिले हैं। इसमें से 12 अरब डॉलर से ज्यादा की रकम वेनेजुएला को लौटा दी गई है।

विज्ञापन


कितनी रकम अभी अमेरिका के पास बची है?
लेखा कंपनी केपीएमजी की ओर से तैयार रिपोर्ट में बताया गया है कि 30 सितंबर 2026 तक 16.86 करोड़ डॉलर की रकम अमेरिकी वित्त मंत्रालय के नियंत्रण वाले खाते में बची हुई थी। यह खाता खास तौर पर वेनेजुएला की बिक्री से मिलने वाली रकम रखने के लिए बनाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कुल कमाई का लगभग पूरा हिस्सा वापस भेजा जा चुका है। हालांकि, बाकी रकम को लेकर रिपोर्ट में आगे की स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

तेल बेचने से मिलने वाला पैसा कैसे पहुंचता है वेनेजुएला?
अमेरिका और वेनेजुएला के बीच हुए ऊर्जा समझौते के तहत वहां का कच्चा तेल खुले बाजार में बेचा जाता है। यानी तेल की बिक्री के लिए बाजार में खरीदार ढूंढे जाते हैं। तेल बेचने के बाद मिलने वाला पैसा सीधे वेनेजुएला सरकार को नहीं दिया जाता, बल्कि अमेरिका के नियंत्रण वाले खाते में जमा होता है। इसके बाद वेनेजुएला के अधिकारी इस रकम को देश वापस भेजने की मंजूरी मांगते हैं। उन्हें बताना होता है कि पैसे का इस्तेमाल किन कामों के लिए किया जाएगा। समझौते के मुताबिक, इस रकम का इस्तेमाल देश के बुनियादी ढांचे को सुधारने और लोगों की जरूरी मदद से जुड़े कामों में किया जाना है। इस तरह अमेरिका की निगरानी में पैसा वेनेजुएला तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


लोगों और कारोबारियों तक कैसे पहुंची रकम?
रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर तक तेल की बिक्री से मिली रकम का सबसे बड़ा हिस्सा वेनेजुएला के लोगों और कारोबारियों तक पहुंचाया गया। इसके लिए देश के वाणिज्यिक बैंकों के जरिए विदेशी मुद्रा में लेनदेन किया गया। इसके अलावा करीब 13.3 करोड़ डॉलर सीधे उन सेवाओं और सामान के भुगतान में लगाए गए, जिनकी वेनेजुएला सरकार को जरूरत थी।

किन कामों के लिए अमेरिका ने दी भुगतान की मंजूरी?
रिपोर्ट में कुछ खास भुगतान का भी जिक्र किया गया है। इनमें मियामी की कानूनी फर्म ग्रीनबर्ग ट्रॉरिग को दिए गए 50 लाख डॉलर शामिल हैं। इसके अलावा डायलिसिस और कोयला खनन से जुड़े उपकरण खरीदने के लिए करीब 2.4 करोड़ डॉलर खर्च किए गए। टीकों की खरीद से जुड़े वेनेजुएला के पुराने बकाये को चुकाने के लिए पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन को 87 लाख डॉलर दिए गए।

यह भी पढ़ें: एफ-35 के 10 लाख पुर्जे गायब: 797 करोड़ की चपत; जीएओ रिपोर्ट ने खोली पेंटागन की पोल

तेल खरीदने वाली 20 कंपनियों के नाम क्यों नहीं बताए?
रिपोर्ट में उन 20 कंपनियों के नाम नहीं बताए गए हैं, जिन्होंने 2026 के पहले नौ महीनों में वेनेजुएला से तेल और सोना खरीदा था। हालांकि, अमेरिकी सरकार ने इन सभी कंपनियों की जांच की थी। यह देखा गया कि वे अमेरिका के प्रतिबंधों का पालन कर रही हैं या नहीं। साथ ही धनशोधन रोकने से जुड़े नियमों की भी जांच की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, पहले वेनेजुएला की सरकार को तेल से मिलने वाली रकम के इस्तेमाल में इतनी सख्त निगरानी का सामना नहीं करना पड़ता था।
विज्ञापन


मादुरो को हटाए जाने के बाद बदली व्यवस्था
यह रिपोर्ट जनवरी में निकोलस मादुरो को अमेरिकी हिरासत में लिए जाने के बाद वेनेजुएला की आर्थिक व्यवस्था में आए बदलावों की जानकारी देती है। अमेरिका ने मादुरो को मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े आरोपों का सामना करने के लिए न्यूयॉर्क लाया था। इसके बाद वेनेजुएला के कमजोर पड़ चुके तेल उद्योग पर अमेरिका का प्रभावी नियंत्रण हो गया। अब तेल बेचने से लेकर उससे मिलने वाली रकम के इस्तेमाल तक में अमेरिकी निगरानी की भूमिका है। रिपोर्ट इसी व्यवस्था के तहत हुई कमाई और उसके भुगतान का ब्योरा सामने रखती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें