रोहिंग्या शरणार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका ने रोहिंग्या मुसलमानों की हत्याओं को मानवाधिकार का घोर उल्लंघन मानते हुए म्यांमार के सेना प्रमुख और तीन अन्य के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। इस प्रतिबंध के अंतर्गत इनके अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इस मामले पर बात करते हुए बताया कि हमारी सरकार ऐसी पहली सरकार है जिसने इस तरह की घटनाओं के खिलाफ कठोर कदम उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि यह मानवाधिकार का घोर उल्लंघन है और पुख्ता जानकारी मिलने के बाद ही हमने ऐसे कड़े कदम उठाए हैं।अमेरिका के इस प्रतिबंध के बाद म्यांमार सेना प्रमुख मिन आंग हालेंग, उप सेना प्रमुख सोए विन, बिग्रेडियर जनरल थान ओओ, बिग्रेडियर जनरल आंग आंग और उनके निकट परिजनों का अमेरिका में प्रवेश वर्जित हो गया है।